इस बीमारी के कारण अपने शरीर से नफरत करने लगी थीं इलियाना डी क्रूज, करने वाली थीं सुसाइड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2022, 02:12 PM IST

Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने अपनी दमदार एक्टिंग से काफी नाम कमाया है। लेकिन क्या आप जानते है इलियाना की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब वह आत्महत्या करने की सोच रहीं थीं।

इस बीमारी के कारण अपने शरीर से नफरत करने लगी थीं इलियाना डी क्रूज, करने वाली थीं सुसाइड
Photo Credit: Instagram

Bollywood Actress Ileana D'Cruz: बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में हम ऐक्ट्रेस की सिर्फ पर्दे वाली मनोरंजन से भरपूर जिंदगी ही देख पाते हैं और उसके बारे में जान पाते हैं। लेकिन उनकी रियल लाइफ में क्या हो रहा है, इसके बारे में शायद ही किसी को अंदाजा होता होगा। बी-टाउन में ऐसे कई सितारे हैं जो हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ अपनी दिक्कतों से उभर चुके हैं तो कुछ अभी भी उन परेशानियों से जूझ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज भी ऐसी समस्या से जूझ रहीं थीं। कुछ समय पहले ही उन्होंने बताया था कि डिप्रेशन में थीं और आत्महत्या करने के बारे में सोच रहीं थीं।

साल 2010 में बर्फी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कुछ समय पहले ही अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में खुलकर बात की थी। इलियाना ने बताया था कि उनके जीवन में एक समय ऐसा आया था कि वह खुद को आइने में भी नहीं देखना चाहती थीं। वे बॉडी डिस्मॉर्फिया नामक बीमारी से पीड़ित थी। दरअलस इस बीमारी से पीडि़त व्यक्ति अपने अंदर खामियां ढूढ़ता है। उसे अपना शरीर और त्वचा अच्छी नहीं लगती है। इलियाना ने बताया की वह बहुत अनकम्फरटेवल फील करती थीं। इतना ही नहीं कुछ समय बाद वह आत्महत्या तक कर लेना चाहती थीं। 

iliyana dcruz

बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ कर चुकीं है काम
इलियाना डीक्रूज बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं हैं। 2010 में उन्होंने रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा स्टारर बर्फी से डेब्यू किया था। जिसके बाद वह शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो में नजर आईं थीं। वहीं 2016 में वह अक्षय कुमार के साथ रुस्तम मूवी में दिखाईं दीं थी। इलियाना ने वरुण के साथ मैं तेरा हीरो में भी काम किया है। वहीं अपनी मेंटल हेल्थ के चलते इलियाना ने सिल्वर स्क्रीन से काफी समय से दूरी थीं, लेकिन हाल में ही उन्होंने एक नए वीडियों सॉन्ग से कमबैक किया है।

iliyana dcruz

इलियाना सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहतीं हैं, और हर छोटी बड़ी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती है। हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हाफ ओपन हेयर, और ऑफ शोल्डर टॉप पहने एक क्यूट फोटो शेयर की थी, जो उनके फैंस को काफी पसंद आई थी।

End of Article