बेटी के अफेयर से अनजान हैं Sushmita Sen के पिता शुबीर सेन, Lalit Modi के बेटे ने भी कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 09:00 AM IST

Sushmita Sen father on daughter's affair with Lalit Modi: सुष्मिता सेन और ललित मोदी का अफेयर जहां फैंस के बीच चर्चा का विषय है। वहीं, सुष्मिता सेन के पिता बेटी के अफेयर से अनजान हैं। जानिए क्या बोले शुबीर सेन...

बेटी के अफेयर से अनजान हैं Sushmita Sen के पिता शुबीर सेन, Lalit Modi के बेटे ने भी कही ये बात

Sushmita Sen father on daughter's affair. सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के कथित अफेयर इन दिनों सुर्खियों में हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। वहीं, सुष्मिता सेन ने फिलहाल इस पर चुप्पी साधी हुई है। अब सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शुबीर सेन को अपनी बेटी और ललित मोदी के अफेयर की बिल्कुल भी भनक नहीं हैं। वहीं, इस पूरे मामले में अब ललित मोदी के बेटे ने भी अपना रिएक्शन दिया है। 

सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर पर रिएक्ट करते हुए एक न्यूज चैनल से बातचीत में शुबीर सेन ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने आज सुबह ही अपनी बेटी से बातचीत की है उन्होंने मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है। मैंने ट्वीट पहली बार तब देखा जब आप लोगों ने मुझे इस बारे में बताया। मैं इस बारे में अब क्या कह सकता हूं जब मुझे कुछ पता ही नहीं है।' सुष्मिता सेन के पिता से पूछा कि क्या वह ललित और उनके रिश्ते के बारे में जानते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल मुझे जल्द ही पता लगेगा। फिलहाल मैं ये कह रहा हूं कि अभी मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।'

ललित मोदी के बेटे ने किया रिएक्ट
शुबीर सेन ने बातचीत में आगे कहा, 'हम लोग बच्चों, उनकी हेल्थ और क्या वह ठीक से खाना खा रहे हैं इस बारे में बात करते हैं। मैंने ललित मोदी के बारे में कभी कुछ नहीं सुना। मैंने आपको सब बता दिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।' वहीं, ललित मोदी के बेटे रुचीर के मुताबिक उनके परिवार को सुष्मिता सेन और पापा के अफेयर के बारे में पता था। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि परिवार के किसी भी व्यक्ति की पर्सनल लाइफ के बारे में वह कमेंट नहीं करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं जिंदगी के खुश लम्हें में हूं। शादी नहीं, सगाई नहीं, बिना किसी शर्त मोहब्बत में घिरी हुई हूं। बहुत कुछ कहा जा चुका है। अब बहुत हुआ। मेरी खुशियों में शामिल होने के लिए शुक्रिया। जो खुश नहीं है उनके लिए 'आपसे कोई मतलब नहीं।' बहुत-बहुत प्यार। सुष्मिता सेन।' 

End of Article