Sushmita Sen First Post After Dating News: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी लव लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में हैं। जबसे ट्विटर पर बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी बेटरहाफ बताकर शादी करने का ऐलान किया है, तब से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। फैंस के क्रेजी रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है और इनके लव अफेयर को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अब फाइनली बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी दोनों गोद ली बेटियों अलीसा और रेनी के साथ नजर आ रही हैं।
इस पोस्ट के कैप्शन में सुष्मिता सेन ने लिखा- 'मैं अपनी खुशियों की जगह पर हूं। अभी शादी नहीं की है... कोई अंगूठी नहीं है... सिर्फ बिना शर्त के प्यार से घिरी हुई हूं। पर्याप्त क्लेरिफिकेशन दिया जा चुका है। अब मैं अपनी जिंदगी और काम पर वापस लौट चुकी हूं। मेरी खुशियों को हमेशा शेयर करने के लिए धन्यवाद। जो नहीं करते उन्हें हमेशा #NOYB...। आप सभी को मेरा प्यार...।'

सुष्मिता सेन और ललित मोदी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जिसकी वजह से हर किसी को यह लगने लगा कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने एक दूसरे से शादी कर ली है। लेकिन बाद में एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी थी वह दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर सुर्खियों में छाई रहती थीं।
अब इन खबरों पर रोहमन शॉल ने बताया, 'चलिए उनके लिए खुश होते हैं। प्यार बहुत खूबसूरत होता है। मैं बस इतना जानता हूं कि अगर उन्होंने किसी को पसंद किया है तो, वह इसके काबिल है।'
बता दें, ललित मोदी ने अक्टूबर 1991 में मीनल मोदी से शादी की थी। ललित और मीनल मोदी के दो बच्चे आलिया मोदी और रुचिर मोदी हैं। लेकिन कैंसर से साल 2018 में मीनल की मौत हो गई थी।

