शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का दिखा बोल्‍ड और दिलकश अंदाज, सोशल मीडिया पर नए लुक से लगाई आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2020, 07:17 AM IST

Suhana Khan New look: सुहाना खान अपनी नई फोटो में दिलकश नजर आ रही हैं। अपने लुक और आउटफ‍िट से वो दिग्‍गज अदाकाराओं को टक्‍कर दे रही हैं....

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का दिखा बोल्‍ड और दिलकश अंदाज, सोशल मीडिया पर नए लुक से लगाई आग

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सुहाना की तस्वीरें और वीडियोज सामने आते रहते हैं। अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उन्‍होंने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी एक नई सुपर हॉट फोटो शेयर की है। यकीनन इस तस्‍वीर में सुहाना खान का अंदाज काफी बोल्‍ड और दिलकश नजर आ रहा है। अपने लुक और आउटफ‍िट से वह दिग्‍गज अदाकाराओं को टक्‍कर दे रही हैं। 

सुहाना खान ने अपने ऑफ‍िशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह तस्‍वीर पोस्ट की है और कुछ ही घंटों में कई ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। सुहाना काफी समय से इंस्‍टा पर एक्टिव हैं और यहां उनके लाखों फैन्स हैं। उनके फैन्स बेसब्री से सुहाना खान की नई तस्‍वीरों का इंतजार करते हैं। नई फोटो में सुहाना खान ने शॉर्ट टॉप-स्कर्ट को-ऑर्डो कैरी किया है और इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। मेकअप की बात करें तो उन्होंने आईलाइनर और न्यूड शेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई हुई है। तस्वीर में सुहाना के साथ उनकी 2 फ्रेंड्स भी नजर आ रही हैं। इस फोटो को पोस्ट कर सुहाना ने लिखा, 'मिसिंग।' जाहिर है इस कैप्शन से सुहाना बताना चाह रही हैं कि वो अपनी फ्रेंड्स को कितना याद कर रही हैं। 

1 मिलियन हैं  सुहाना खान के फॉलोअर्स
सुहाना खान लंबे समय से इंस्टाग्राम पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सुहाना खान ने कुछ वक्‍त पहले मैगजीन के ल‍िए फोटोशूट कराया था जिसमें वह काफी स्‍टाइलिश नजर आई थीं। वहीं, कुछ समय पहले उनकी एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हुई थी, जिसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया था।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग कोर्स कर रहीं सुहाना खान
बता दें कि सुहाना बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। हालांकि कोरोना वायरस के चलते पिछले कुछ समय से वो भारत में ही हैं। सुहाना अपनी यूनिवर्सिटी में प्ले का भी हिस्सा रही हैं।

End of Article