हिंदी फिल्मों में बाहुबली की राजमाता का था फ्लॉप करियर, राम्या कृष्णन बोलीं- बॉलीवुड के लिए साउथ इंडस्ट्री छोड़ने की हिम्मत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 09:56 PM IST

Ramya Krishnan talk on Bollywood film : साउथ सुपरस्टार राम्या कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरा हिंदी फिल्मों में करियर सफल नहीं रहा तो मैंने साउथ इंड्रस्ट्री की तरफ रूख किया।

हिंदी फिल्मों में बाहुबली की राजमाता का था फ्लॉप करियर, राम्या कृष्णन बोलीं- बॉलीवुड के लिए साउथ इंडस्ट्री छोड़ने की हिम्मत नहीं
Photo Credit: Instagram

Ramya Krishnan talk on Bollywood film : साउथ एक्ट्रेस राम्या कृष्णन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बाहुबली में राजमाता का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राम्या कृष्णन ने साल 1983 में तमिल फिल्म Vellai Manasu से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने तमिल, तेलुगू और मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम्या कृष्णन साउथ में आने से पहले बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा आ चुकी हैं।

एक्ट्रेस ने 90 की दशक में खलनायक, बनारसी बाबू, बड़े मियां छोटे मियां, परंपरा जैसे कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में एक्ट्रेस  कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। बॉलीवुड में जब उन्हें सक्सेस नहीं मिली तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख किया।

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि वो बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कभी भी तेलुगू इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगी। एक्ट्रेस ने इसका कारण बताते हुए कहा, मेरी कोई भी फिल्म बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उस समय मैं तेलुगू फिल्म की सुपरस्टार थीं, इसलिए वो कभी भी साउथ इंडस्ट्री को छोड़ने की हिम्मत नहीं करेंगी।

लाइगर में नजर आई थीं राम्या कृष्णन

एक्ट्रेस हाल ही में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने विजय देवरकोंडा की मां का किरदार निभाया हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

राम्या साउथ इंडस्ट्री में पिछले 40 सालों से हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा मुझे साउथ के फिल्ममेकर्स ने अलग- अलग किरदार निभाने का मौका दिया। इसकी वजह से उन्हें कभी भी एक रोल में टाइप कास्ट नहीं किया गया। एक्ट्रेस ने एस. एस राजामौली का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बाहुबली सीरीज में काम करूंगी। उन्होंने कहा पैन इंडिया प्रोजेक्ट बाहुबली के सक्सेस के बाद शुरू हुआ। 

End of Article