कहां है वो हीरो ज‍िसके साथ की थी सुष्‍म‍िता सेन ने की बॉलीवुड करियर की शुरुआत, महेश भट्ट ने द‍िया था ब्रेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 12:13 PM IST

Sharad Kapoor Birthday: शरद कपूर 13 फरवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। 90 और 2000 के दशक में शरद कपूर ने कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया था। जानिए अब कहां हैं शरद कपूर।

कहां है वो हीरो ज‍िसके साथ की थी सुष्‍म‍िता सेन ने की बॉलीवुड करियर की शुरुआत, महेश भट्ट ने द‍िया था ब्रेक

Sharad Kapoor Birthday. 90 के दशक में जोश, दस्तक, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों के एक्टर शरद कपूर का आज बर्थडे है। 13 फरवरी 1976 को कोलकाता में जन्में शरद कपूर ने तबदीली से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में वह दूरदर्शन के टीवी सीरियल स्वाभिमान में नजर आए थे। उन्होंने, ज्यादातर फिल्मों में ग्रे शेड वाले ही किरदार निभाए है। 

शरद कपूर (Sharad Kapoor facts) पिता का बिजनेस था। शरद कपूर मुंबई में स्ट्रगल किया लेकिन, छह महीने बाद वह वापस कोलकाता लौट आए। साल 1994 में वह वापस लौटे और टीवी सीरियल में छोटे-मोटे रोल निभाए। शरद कपूर फिल्म स्टूडियो के बाहर खड़े थे तब महेश भट्ट की नजर उन पर पड़ी और फिल्म दस्तक ऑफर की है। दस्तक से सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी। फिल्म में शरद ने शरद सुले का निगेटिव किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में साइन की लेकिन, ज्यादातर फिल्में बंद हो गई थी।

Sharad Kapoor Pics | Sharad Kapoor Photos | Sharad Kapoor Portfolio Pics | Sharad  Kapoor Personal Photos - ETimes Photogallery

चलाते हैं रेस्टोरेंट 
शरद का करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा।  साल 2000 में आई शाहरुख खान की फिल्म जोश एक्टर के करियर की सबसे अहम फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला। इसके बाद वह एलओसी कारगिल, जानी दुश्मन, ये है जलवा और हथियार जैसी फिल्मों में नजर आए थे। वह पिछले काफी वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो में देखा गया था। शरद कपूर भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन, वह एक सफल बिजनेस मैन हैं। उनके दो बड़े रेस्टोरेंट हैं।  एक रेस्टोरेंट मुंबई में तो दूसरा बंगलुरु में है। 

Sharad Kapoor - Wikipedia

पूर्व सीएम की पोती से शादी 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शरद कपूर ने पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु की पोती कोयल बसु से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात होटल ग्रैंड ओबरॉय में हुई थी। साल 2008 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी हुई।

Sharad Kapoor Height, Age, Wife, Family, Biography & More » StarsUnfolded

शरद कपूर का लुक अब काफी बदल गया है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शरद चर्चा में आए थे। दरअसल एक्टर को भारी भरकम बिल मिला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी शिकायत की थी।

End of Article