2 महीने में ही आने लगी विद्रोही के ऑफ एयर होने की खबरें, शरद मल्होत्रा के सीरियल को नहीं मिल रही TRP

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 05:47 PM IST

Sharad Malhotra Vidrohi Star Plus TV serial Going off-air?: विद्रोही के मेकर्स के पास अभी भी अपने शो को बचाने का आखिरी मौका है। मेकर्स दिसंबर महीने के खत्म होने से पहले लगातार टीआरपी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं...

2 महीने में ही आने लगी विद्रोही के ऑफ एयर होने की खबरें, शरद मल्होत्रा के सीरियल को नहीं मिल रही TRP

शरद मल्होत्रा इन दिनों टीवी सीरियल विद्रोही में नजर आ रहे हैं। हिस्ट्रोरिकल सीरियल विद्रोही लॉन्च के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन अब इसके दर्शकों के लिए एक दुखद खबर आ रही है। खबर है कि टीवी धारावाहिक विद्रोही जल्द ही ऑफ-एयर हो रहा है जो कि सीरियल के सभी प्रशंसकों के लिए काफी दुखद खबर है।

जी हां, शरद मल्होत्रा और हेमल देव का ये शो जल्द ही ऑफ एयर हो रहा है। शो में शरद, बक्सी जगबंधु और हेमल, कल्याणी की मुख्य भूमिका में हैं। सीरियल 11 अक्टूबर 2021 को नई कहानी के साथ एक दिलचस्प नोट पर जारी किया गया था। हालांकि, यह अच्छी टीआरपी हासिल करने में विफल रहा है। अब कम टीआरपी की वजह से शो साल 2021 के अंत तक ऑफ-एयर होने की उम्मीद है।

ऐसा कहा जा रहा है कि विद्रोही के मेकर्स के पास अभी भी अपने शो को बचाने का आखिरी मौका है। जानकारी के मुताबिक अगर शो दिसंबर के महीने के खत्म होने से पहले कुछ टीआरपी हासिल करने में कामयाब हो जाता है, तो यह ऑफ-एयर नहीं होगा।


टीवी सीरियल विद्रोही की कहानी काफी दिलचस्प है। ये स्टार प्लस का एक पीरियड ड्रामा शो है जिसमें स्वतंत्रता-पूर्व युग की एक अनकही कहानी है। जिसमें फ्रीडम फाइटर बक्सी जगबंधु विद्याधर और महिला योद्धा राजकुमारी कल्याणी शामिल हैं। आपको बता दें, हेमल पहले मराठी और साउथ इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी हैं। वहीं शरद पिछले कई साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आखिरी बार उन्हें एकता कपूर के हिट टीवी शो नागिन-5 देखा गया था। 

End of Article