शादी के बाद आलिया भट्ट की दोस्तों को रणबीर कपूर ने दिया वचन, हर एक साली को देंगे 12 लाख रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 05:33 PM IST

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding Photo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में रणबीर एक हैंडरिटन नोट लिए खड़े हैं। जानिए क्या लिखा है इस नोट में।

शादी के बाद आलिया भट्ट की दोस्तों को रणबीर कपूर ने दिया वचन, हर एक साली को देंगे 12 लाख रुपए

Ranbir Kapoor Viral Photo: रणबीर कपूर अपनी शादी में अपनी सालियों पर काफी मेहरबान रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर ने जूता छिपाई रस्म के दौरान अपनी सालियों को लाखों रुपए दिए हैं। अब एक्टर की एक नई फोटो वायरल हुई है। इसमें वह एक नोट के जरिए बता रहे हैं कि उन्होंने कितनी रकम आलिया की बहनों और सहेलियों को दी है। 

आलिया भट्ट की खास दोस्त तान्या साहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की ये फोटो शेयर की है। फोटो में रणबीर कपूर अपनी ब्राइड्समेट के साथ रणबीर कपूर पोज दे रहे हैं। रणबीर के हाथ में एक हैंडरिटन नोट है, जिसमें लिखा हुआ है, 'मैं, रणबीर आलिया का पति, सभी ब्राइड्समेड को 12 लाख रुपए देने का वचन देता हूं।' फोटो के साथ तान्या गुप्ता ने कैप्शन में लिखा है, 'ये ऐसा ही एक दिन हैं, जिसके लिए मैं जी रही हूं। पेट दर्द करने वाली हंसी, ढेर सारे खुशी के आंसू और मेरी प्यारी-प्यारी आलिया भट्ट की प्रेम कहानी का जश्न।' 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

पड़ोसी को इस वजह से हुई दिक्कत 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाली हिल स्थित वास्तु बिल्डिंग में जहां रणबीर का घर सातवीं मंजिल पर है, वहीं दूसरी मंजिल पर दूसरे व्यक्ति द्वारा एक और पार्टी का आयोजन किया गया था। चूंकि, रणबीर और आलिया की रिपसेप्शन पार्टी में आ रहे सेलेब्स के कारण घर का बाहर मीडिया और फोटोग्राफर्स का जमावड़ा था। इस कारण दूसरी पार्टी में शामिल होने आए मेहमानों को भी मीडिया और फोटोग्राफर्स के कैमरे का सामना करना पड़ा।  मेहमानों को बताना पड़ा कि वह रणबीर के घर नहीं बल्कि दूसरे घर जा रहे हैं। 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

काम पर वापस लौटे रणबीर कपूर 
रणबीर शादी के तुरंत बाद काम पर वापस लौट गए हैं। रविवार को रणबीर कपूर को मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस के बाहर स्पॉट किया गया था। रणबीर ने ब्लू चेक शर्ट और लाइट कलर की डेनिम पहनी हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अब अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर फिल्म शमशेरा में भी लीड रोल में होंगे। इसके अलावा रणबीर संदीप वांगा की एनिमल और लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे।
 

End of Article