Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Inside Pics: आलिया और रणबीर की शादी समारोह के अंदर की तस्वीरें, देखें शानदार शादी की झलक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 12:38 PM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Inside Pics: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पूरे रस्म रिवाज के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दूल्हा-दुल्हन की शादी से कई फोटोज भी सामने आई हैं।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding Inside Pics: आलिया और रणबीर की शादी समारोह के अंदर की तस्वीरें, देखें शानदार शादी की झलक

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Inside Photos: लंबे समय से डेटिंग रूमर और शादी की अटकलों के बाद आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे इंतजार के बाद वो पल भी आ ही गया जिसका रणबीर और आलिया के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में पूरे रस्म और रिवाज के साथ एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। दूल्हा बनने वाले रणबीर और दुल्हन बनी आलिया इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आए। दूल्हा और दुल्हन सहित शादी से कार्यक्रम से कई सारी इनसाइड फोटोज सामने आ चुकी हैं जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।

वेडिंग हो जाने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने एक छोटी सी पार्टी की और इस दौरान वह केक काटते हुए और ड्रिंक पीते हुए नजर आए। यह तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor ki shadi pics

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor ki shadi photos

इससे पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फर्स्ट फोटोज को भी शेयर किया था। जिसमें आलिया रणबीर मंडप में बैठे दिख रहे हैं और एक फोटो में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

आलिया ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन मैसेज में लिखा- 'हमने रिश्ते के 5 साल भरपूर जिए और आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं हैं। हमने अपने घर में ही शादी कर ली है। घर की पसंदीदा जगह - बालकनी में हमने सात फेरे लिए हैं। अब हम और भी खूबसूरत यादें बनाने को तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, चुप्पी, लड़ाई और वाइन - जैसी चीजें होंगी। हमारे साथ इस सफर में जुड़ने का और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।'

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding

शादी के बाद एक दिलचस्प फोटो में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को गोद में उठाकर ले जाते हुए भी दिखे। शादी के कार्यक्रम और रस्म के बाद यह फोटो भी इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor wedding inside pic

रणबीर कपूर की चचेरी बहन करिश्मा कपूर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस फोटो के साथ करिश्मा कपूर ने बधाई देते हुए लिखा- 'इस ख़ूबसूरत जोड़ी को बधाई, आप दोनों के जीवन भर खुशियों की कामना।'

ऊपर दी यह फोटो करीना कपूर खान ने शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'पापा और भाई।' रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का निधन हो चुका है और इस समय उनके चाचा रणधीर कपूर बड़े के रूप में उनकी शादी में मौजूद रहे, करीना ने दोनों की फोटो शेयर की।

यहां देखिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की कुछ और इनसाइड फोटोज (Alia Ranbir wedding pics album):

बता दें कि रणबीर और आलिया पिछले करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हालांकि आलिया ने बताया था कि वो काफी छोटी थीं तभी से रणबीर को पसंद करती थीं और रणबीर पर उनका क्रश था। जब आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' का ऑडिशन दे रही थी, तब रणबीर वहां एक असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे, जहां दोनों ने पहली बार एक दूसरे को देखा था।

End of Article