Raju Srivastava Health: वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, होश में आने की खबरों के बीच बेटी ने दी बड़ी अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 06:43 PM IST

Raju Srivastava Health: राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई खबरें आ रही है। अब कॉमेडियन की बेटी ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से हेल्थ अपडेट शेयर की है। जानिए कैसी है राजू की सेहत...

Raju Srivastava Health: वेंटिलेटर पर हैं राजू श्रीवास्तव, होश में आने की खबरों के बीच बेटी ने दी बड़ी अपडेट

Raju Srivastava daughter statement. राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन को होश आ गया है। डॉक्टर उन्हें जल्द ही वेंटिलेटर से बाहर ला सकते हैं। अब राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव (Raju Srivastav daughter) ने एक बयान जारी कर उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है। अंतरा ने कहा है कि फैंस किसी भी अफवाहों पर विश्वास नहीं करें। केवल एम्स दिल्ली द्वारा जारी बयान ही सच होगा।       

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने कॉमेडियन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, 'सभी शुभ चिंतको राजू श्रीवास्तव जी की तबीयत स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स द्वारा जारी आधिकारिक बयान और राजूजी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की गई अपडेट ही विश्वसनीय और सच्ची है। किसी भी प्रकार की दूसरी खबरें और बयान पर विश्वास न करें। डॉक्टर और एम्स दिल्ली की पूरी टीम मेहनत कर रही है। हम उनका और शुभ चिंतको का शुक्रिया अदा करते हैं। उनकी तबीयत में सुधार के लिए प्रार्थना करते रहें।'

पर्सनल सेक्रेटरी ने कही थी ये बात
राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने एक बयान में कहा था कि कॉमेडियन को होश आ गया है। डॉक्टर उनकी सेहत में सुधार की निगरानी कर रहे हैं। राजू के भतीजे कौशल श्रीवास्तव ने ई टाइम्स ने कहा, 'राजू जी की सेहत में सुधार आ रहा है लेकिन, उन्हें होश आने की खबरें सच नहीं है। उन्होंने कई बार अपनी आंखें खोली है और अपने हाथ भी हिलाए हैं, लेकिन ये हमारे लिए काफी नहीं है। हम चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। डॉक्टर ये भी कह रहे हैं कि रिकवरी में अभी वक्त लगेगा।'   

राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने आगे कहा, 'वह अभी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टर उन्हें बाहर निकालना चाहते हैं लेकिन, अभी नहीं। डॉक्टर उनकी रिकवरी और सेहत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। अभी उनकी सेहत में इतना सुधार नहीं हुआ कि लाइफ सपोर्ट से हटाया जाए।'

End of Article