Comedian Raju Srivastava Health Update : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार है। राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कॉमेडियन के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दी है। उनके भतीजे ने कहा, कॉमेडियन की हालत मे धीरे- धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें जल्दी ही वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। हालांकि कॉमेडियन के भतीजे ने इस बात से साफ इंकार दिया कि उन्हें होश आ गया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान कुशाल ने कहा, राजू जी का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, हालांकि उनके होश में आने वाली खबर अफवाह है। उन्होंने बताया राज श्रीवास्तव ने कई बार अपनी आंखें खोली है और हाथों को हिलाया है, लेकिन ये काफी नहीं है। हम चाहते हैं कि वो पूरी तरह से ठीक हो जाए। उनकी हालत पहले से बेहतर है और डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। वो अभी वेंटिलेटर पर हैं, डॉक्टर्स चाहते हैं कि उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जाए। लेकिन अभी वो उनके स्वास्थ्य के बेहतर होने का इंतजार कर रहे हैं। कॉमेडियन के सभी अंग सही तरीके से काम कर रहे हैं।
कॉमेडियन को आया 15 दिन बाद होश
गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव के सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने कहा था कि उन्हें 15 दिन बाद होश आया है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद से उनकी तबीयत में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजू श्रीवास्तव के परिवार का कहना है वो फाइटर हैं और जल्दी ठीक होकर वापस आएंगे। हर कोई राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए दुआ कर रहा है।

