Pushpa 2: विदेश तक फैलेगा पुष्पा का बिजनेस, श्रीवल्ली की होगी मौत! ऐसी होगी पुष्पा 2 की कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 11:12 AM IST

Pushpa The Rule: पुष्पा के पहले पार्ट की सफलता के बाद फैंस अब दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर है। दूसरे पार्ट में रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो सकती है।

Pushpa 2: विदेश तक फैलेगा पुष्पा का बिजनेस, श्रीवल्ली की होगी मौत! ऐसी होगी पुष्पा 2 की कहानी

Pushpa: The Rule story: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे पार्ट में रश्मिका मंदाना के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी।

पुष्पा के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पुष्पराज (Pushpa: The Rise) की श्रीवल्ली से शादी हो जाती है। वह खून से सने हाथों से श्रीवल्ली को मंगलसूत्र पहनाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा के दूसरे पार्ट में पुष्पा और भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) के बीच दुश्मनी में कई लोगों की जान चली जाएगी। इसमें से एक श्रीवल्ली भी होंगी। हालांकि, फिलहाल न ही रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) और फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

Rashmika Mandana

जुलाई-अगस्त में होगी फिल्म की शूटिंग
पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल की शूटिंग जुलाई या अगस्त से शुरू होगी। फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि पुष्पा का लकड़ियों का बिजनेस विदेश तक फैल गया है। इसके अलावा भंवर सिंह शेखावत के साथ पुष्पा का सामना होगा। फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल टच दे रहे हैं। पुष्पा सीजन 2 के शेड्यूल की शूटिंग की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसके अलावा फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी।      

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव किया जा रहा है। इस कारण ही फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही है। गौरतलब है कि पुष्पा के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में ही फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा हो गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था।

End of Article