Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर हटाया पति Nick Jonas का सरनेम, तलाक की अटकलों के बीच मां Madhu Chopra ने बताई ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2021, 10:39 PM IST

Priyanka Chopra Surname Change: प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट में से जोनस सरनेम हटा दिया है। अब उनकी मां मधु चोपड़ा ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। जानिए क्यों प्रियंका चोपड़ा ने हटाया जोनस...

Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम पर हटाया पति Nick Jonas का सरनेम, तलाक की अटकलों के बीच मां Madhu Chopra ने बताई ये वजह

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस को झटका लगा है। दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के पीछे से जोनस सरनेम को हटा दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने इस पूरे मामले में सफाई दी है। 

प्रियंका चोपड़ा की टीम ने निक जोनस के साथ उनके खराब रिश्ते पर कहा कि ये सब महज अफवाह है। प्रियंका उनका नाम है और किसी भी तरह से कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, न्यूज 18 से बातचीत में मधु चोपड़ा ने भी इन कयासों को पूरी तरह से खारिज किया है। मधु चोपड़ा ने बताया, 'ये सब फालतू की बकवास है। इस तरह की अफवाहें प्लीज मत फैलाएं।'

Priyanka Chopra Instagram

दिवाली पर शेयर की थी फोटो 
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले दिवाली के मौके पर पति निक जोनस के साथ फोटो शेयर की थी। फोटो में दोनों लक्ष्मी पूजन करते हुए नजर आ रहे थे। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, निक ने सफेद रग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।  प्रियंका ने कैप्शन लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः'

Priyanka Chopra-Nick Jonas Diwali 2021: Here's How Priyanka Chopra  Celebrated Diwali in The US

सेलिब्रेट करेंगे तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दिसंबर को शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट करेंगे। प्रियंका और निक ने साल 2018 में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में एक बड़ा बंगला खरीदा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी।
 

End of Article