बोल्ड गाउन के कारण ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स ने इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की बताया सस्ती कॉपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 04:26 PM IST

Malaika Arora Trolled: मलाइका अरोड़ा रविवार को एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनकी बोल्ड आउटफिट के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

Malaika Arora Trolled for outfit. मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट्स के कारण अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने रविवार को एक इवेंट में  हिस्सा लिया। इस दौरान मलाइका प्लंजिंग नेकलाइन वाले शीयर गोल्ड गाउन में नजर आईं। सोशल मीडिया पर किसी फैन ने उनकी ड्रेस को वाहियात बताया है। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना किम कर्दाशियन से की। वहीं, एक यूजर ने उन्हें सस्ती केंडल जेनर कहा है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि मलाइका ने कैसी अंडरवीयर पहनी है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स की बातों से बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है।   

End of Article