पाकिस्तानी एक्टर अली जाफर नहीं करना चाहते हैं शाहरुख खान के साथ काम, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 11:19 PM IST

पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने कहा कि अच्छा होगा शाहरुख खान मेरे साथ काम ना ही करें। आइए जानते हैं एक्टर ने ऐसा क्यों कहा है?

पाकिस्तानी एक्टर अली जाफर नहीं करना चाहते हैं शाहरुख खान के साथ काम, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

एक्टर और सिंगर अली जफर (Ali Zafar) पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। एक्टर ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। एक्टर के भारत में भी ढेरों फैंस हैं। एक्टर आखिरी बार आलिया भट्ट के साथ डियर जिंदगी में नजर आए थे। अली ने इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया है। हालांकि फिल्म में दोनों का कोई भी सीन साथ में नहीं था। 

एक्टर से लेटेस्ट इंटरव्यू में शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल पूछा गया। एक्टर ने कहा एसआरके के लिए अच्छा होगा कि वो मेरे साथ काम ना ही करें। ये बात एक्टर ने भारत पाकिस्तान के रिश्तों के देखते हुए कही है।

शाहरुख के साथ काम नहीं करना चाहते हैं अली जफर

अली जाफर ने भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को देखते हुए कहा, यार अभी तो मेरे साथ फिलहाल कोलैबोरेट ना ही करें। वहां पर ऐसे ही मुश्किल बढ़ जाती है। साल 2016 में अली जाफर और शाहरुख खान ने डियर जिंदगी में साथ काम किया था। डियर जिंदगी के अलावा अली जाफर लंदन पैरिस न्यू यॉर्क, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।

शहनाज गिल के साथ काम करना चाहते हैं अली जाफर

अली ने आगे कहा, मैं इंडियन एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काम करना चाहता हूं। एक्टर ने कहा, 'अगर शहनाज सुन रही हैं तो, अगर आप दिलचस्पी रखती हो तो मैं आपके साथ एक गाने में काम करना चाहूंगा'।

अली जाफर ने साल 2010 में तेरे बिन लादेन से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्टर ने बलीवुड की 9 फिल्मों में काम किया है। अली जाफर  का गाना झूम 2011 में रिलीज हुआ था। हाल ही में ये गाना इंटरनेट सेंसेशन बन गया था।

End of Article