Nora Fatehi का हॉट अंदाज देख फैंस को आया पसीना, कमेंट कर यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 07:43 AM IST

Nora Fatehi Hot Photos Viral: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा नोरा फतेही ने कुछ घंटे पहले इंस्‍टाग्राम पर बेहद हॉट तस्‍वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन फोटोज को देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं।

Nora Fatehi का हॉट अंदाज देख फैंस को आया पसीना, कमेंट कर यूजर्स बोले- 'आग लगा दी'

Nora Fatehi Hot Photos Viral: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा नोरा फतेही ने कुछ घंटे पहले इंस्‍टाग्राम पर बेहद हॉट तस्‍वीरें शेयर कर सनसनी मचा दी है। इन फोटोज को देख फैंस के पसीने छूट रहे हैं। नोरा फतेही आए दिन अपनी दिलकश तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं और फैंस उन्‍हें खूब पसंद करते हैं। इसमें भी कोई शक नहीं कि नोरा फतेही की हॉट तस्‍वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। 

29 साल की नोरा फतेही की गिनती बॉलीवुड की फैशनेबल, ग्‍लैमरस, बोल्‍ड और सबसे सेक्‍सी अदाकाराओं में होती है जो अपने लुक, अंदाज, फ‍िगर से फैंस का दिल जीत लेती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया क्‍वीन हैं और उन्‍हें इंस्‍टाग्राम पर 37.3 मिलियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब नोरा फतेही की नई तस्‍वीर सामने ना आती हो। उनकी हर तस्‍वीर को लाखों लोग लाइक करते हैं। 

10 घंटे पहले नोरा फतेही ने इंस्‍टाग्राम पर तीन फोटोज शेयर किए हैं जिसमें उनका लुक एक दम बोल्‍ड नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर ऐसे भाव हैं कि अगर कोई कुछ सेकंड देख ले तो वो नोरा की आंखों में खो जाएगा। यही वजह है कि फैंस इस तस्‍वीर पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं और हॉट बेबी कहकर उन्‍हें बुला रहे हैं। 10 घंटे में नोरा फतेही की इन तस्‍वीरों को पांच लाख 49 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं।


 

बता दें कि नोरा फतेही अधिकतर फ‍िल्‍मों में आइटम डांस करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में वह जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 के गाने Kusu Kusu में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फ‍िल्‍म थैंक गॉड में नजर आएंगी। इस फ‍िल्‍म में वह Manike Mage Hithe के हिंदी वर्जन पर डांस करेंगी। नोरा फतेही कई रियलिटी शोज का हिस्‍सा रह चुकी हैं। वह बिग बॉस औी झलक दिखला जा में बतौर कंटेस्‍टेंट शामिल हुईं जबकि डांस प्‍लस, इंडियाज बेस्‍ट डांसर, डांस दीवाने जैसे शोज को होस्‍ट और जज कर चुकी हैं। 

End of Article