Nia Sharma Hot Pics: निया शर्मा की हॉट तस्‍वीरें हुईं वायरल, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए Anupamaa के वनराज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2021, 02:51 PM IST

Nia Sharma Latest Hot Photoshoot: दिग्‍गज अदाकारा निया शर्मा एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपनी दिलकश तस्‍वीरें साझा की हैं जिन्‍हें देखकर अनुपमा फेम सुधांशु पांडे भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

Nia Sharma Hot Pics: निया शर्मा की हॉट तस्‍वीरें हुईं वायरल, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए Anupamaa के वनराज

Nia Sharma Latest Hot Photoshoot: मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। इन तस्‍वीरों और वीडियोज में उनका हॉट और बोलड अवतार देखने को मिलता है। अब एक बार फ‍िर निया शर्मा अपनी इंस्टा पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ताजा तस्वीरें शेयर की हैं वो काफी दिलकश हैं। 

 एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला निया शर्मा ने चार तस्‍वीरें साझा की हैं जिसमें वह ब्‍लैक और ग्रे कलर की लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। ये तस्‍वीरें बेहद सेक्‍सी हैं और निया का अंदाज ऐसा है कि देखने वालों को पसीने आ जाएं। कुछ ही घंटे में निया शर्मा की इन तस्‍वीरों को दो लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। वहीं फैंस कमेंट कर उनके लुक और स्‍टाइल की तारीफ कर रहे हैं। 

इन तस्‍वीरों को देखकर स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले टीवी एक्‍टर सुधांशु पांडे भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। निया शर्मा की पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए उन्‍होंने तारीफ की है और उनके कैप्‍शन की प्रशंसा करते हुए लिखा है- 'बात में दम है।' निया ने ये लुक गरबा नाइट के ल‍िए लिया है।

नागिन 4, जमाई राजा जैसे सीरियल की एक्ट्रेस ने काली- एक अग्निपरीक्षा से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। निया शर्मा साल 2014 से साल 2016 में टीवी सीरियल जमाई राजा में नजर आईं थीं। जमाई राजा में निया शर्मा ने रोशनी पटेल/रागिनी देसाई का किरदार निभाया था।

इस सीरियल में उनकी और रवि दुबे की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ट्विस्टेड में उन्होंने अपनी फीमेल को-एक्ट्रेस ईशा शर्मा के साथ लिप लॉक सीन भी दिया था। 

End of Article