शादी के बाद कपूर परिवार में चलेगा बहू आलिया भट्ट का राज, सास नीतू कपूर ने कर दिया ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 11:39 AM IST

Neetu Kapoor on Alia Bhatt after wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद नीतू कपूर ने बताया कि घर पर किसकी चलेगी। रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर में इसका खुलासा किया। जानिए क्या कहा नीतू कपूर ने...

शादी के बाद कपूर परिवार में चलेगा बहू आलिया भट्ट का राज, सास नीतू कपूर ने कर दिया ऐलान

Neetu Kapoor on Alia Bhatt: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को घरवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले ही आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। नीतू कपूर ने टीवी शो डांस दीवाने जूनियर में कहा कि उनके घर पर बहू आलिया भट्ट का ही राज चलेगा। 

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल में रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर (Dance Deewane Junior) का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में नीतू कपूर कह रही हैं। प्रोमो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में कह रही हैं। शो के होस्ट करण कुंद्रा रणबीर-आलिया की शादी की खबरों के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'सास तो आ रही है क्योंकि, बहू भी आ रही है। इसके बाद वह नीतू कपूर से पूछते हैं, 'घर पर चल किसकी रही है? सास की या बहू की?  नीतू कपूर तुरंत जवाब देती हैं, 'बहू की। मैं तो चाहती हूं कि सिर्फ बहू की ही चले।' 

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding

आलिया भट्ट के बारे में कही ये बात
डांस दीवाने जूनियर के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग 11 अप्रैल को हुई थी। उस दौरान नीतू कपूर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों का खंडन कर रही थीं। प्रोमो के शुरुआत में नोरा फतेही सास शब्द पर वाक्य बनाते हुए कहती है, 'आपने सास पढ़ा है ना?' नीतू कपूर जवाब देते हुए कहती हैं, 'सास और स्वैग का आर्ट सीखना उनके काफी ज्यादा काम आ रहा है।' वहीं, आलिया की तारीफ करते हुए नीतू कहती हैं, 'वह सबसे अच्छी है। भगवान उन्हें खुश रखे। सच में।' 

दोस्तों के लिए पार्टी रखेंगे रणबीर और आलिया
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अप्रैल को आलिया और रणबीर अपने घर पर ही छोटा सी एक पार्टी रखेंगे। इस पार्टी में केवल करीबी दोस्त और कपूर एवं भट्ट परिवार के लोग शामिल होंगे। 

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

रणबीर-आलिया की इस पार्टी में बॉलीवुड से भी कुछ दोस्तों को बुलाया है। गौरतलब है कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों कोलाबा के होटल ताज और ब्रांद्रा के ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

End of Article