Ranbir- Alia Wedding: दोस्तों के लिए रणबीर-आलिया ने रखी पार्टी, वास्तु अपार्टमेंट में होगा आयोजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 10:23 AM IST

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट अदाकारा आलिया भट्ट अब पति पत्नी हैं। गुरुवार को रणबीर कपूर के घर यानि वास्तु अपार्टमेंट में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों सितारों ने एक दूसरे को हमसफर चुना।

Ranbir- Alia Wedding: दोस्तों के लिए रणबीर-आलिया ने रखी पार्टी, वास्तु अपार्टमेंट में होगा आयोजन

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Weddiong: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट अदाकारा आलिया भट्ट अब पति पत्नी हैं। गुरुवार को रणबीर कपूर के घर यानि वास्तु अपार्टमेंट में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों सितारों ने एक दूसरे को हमसफर चुना। दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। शादी के तुरंत बाद खबर आई थी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रिसेप्शन ना करने का फैसला किया है। नीतू कपूर ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि शादी के बाद रिसेप्शन नहीं होगा। अब टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर और आलिया अपने घर वास्तु अपार्टमेंट में एक पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने अपने घर पर ही छोटा सा आयोजन रखा है जिसमें करीबी दोस्त और कपूर एवं भट्ट परिवार के लोग शामिल होंगे। फिल्म जगत से भी कुछ दोस्तों को इस पार्टी में आलिया-रणबीर ने बुलाया है। पहले कहा गया था कि दोनों कोलाबा के होटल ताज और ब्रांद्रा के ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।  

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी में लिए सिर्फ चार ही फेरे

आम तौर पर आपने शादी में दूल्हा और दुल्हन के अग्नि के चारों ओर सात फेरे लेने की बात सुनी होगी लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते दिन अपनी शादी में चार ही फेरे लिए।

बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। तब से उन्हें अक्सर एक साथ देखा गया है और उनकी केमेस्ट्री ने लाखों दिल जीते हैं। 

End of Article