Veena Malik Birthday: पाकिस्तानी (Pakistan) एक्ट्रेस वीना मलिक (Veena Malik) का आज जन्मदिन है और वह 38 साल की हो गई हैं। वीना मलिक का जन्म 26 फरवरी 1984 को रावलपिंडी पंजाब पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम जाहिदा मलिक है। वीना मलिक 'एफएचएम मैगजीन' के लिए किए गए अपने न्यूड फोटोशूट की वजह से भी काफी चर्चा में रही थी। वीना की न्यूड फोटोशूट ने तब काफी हंगामा मचाया था। वह भारत के खिलाफ अपनी बदजुबानी के लिए जानी जाती हैं। वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाने की भी कोशिश की थी। वीना ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'सबको छोड़ो, मैंने अब तक इस तरह की मूछों का स्टाइल कभी नहीं देखा था।'
वीना मलिक इन दिनों पाकिस्तान में रह रही हैं। दुबई के बिजनेसमैन असद खटक (Asad Khattak) से तलाक के बाद वो अब दो बेटों को पालने में जुटी हैं। एक समय बिकिनी और बोल्ड आउटफिट्स में नजर आने वाली वीना अब बुर्का और हिजाब पहने नजर आती हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश करती हैं लेकिन हर बार उनका दांव उलटा पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर वो खूब ट्रोल होती हैं।

अश्मित पटेल संग नजदीकियां
बता दें कि वीना मलिक विवादों के साथ साथ अपने निजी रिश्तों के लिए भी खूब चर्चा में रहीं। बिग बॉस-4 (Bigg Boss) में नजर आ चुकीं वीना का भारत और पाकिस्तान में कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। साल 2010 में वीना मलिक भारत के शो बिग बॉस-4 में नजर आईं तो शो का हिस्सा रहे अश्मित पटेल के साथ वीना मलिक की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। बिग बॉस के बाहर आकर भी दोनों रिलेशनशिप में रहें।
इस क्रिकेटर से कराती थीं मसाज
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के साथ रिश्ते को लेकर वीना मलिक सुर्खियों में रहीं। दोनों का रिश्ता कई सालों तक रहा लेकिन बाद में राहें अलग कर ली। वीना ने एक बार एक इंटरव्यू में दावा किया था कि मोहम्मद आसिफ ने उनके पैरों की मसाज की थी। वीना मलिक ने कहा था, 'मोहम्मद आसिफ मेरे लिए असली मर्द थे। मैं खासतौर उन लम्हों को याद करती हूं, जब आसिफ मेरी फुट मसाज किया करते थे। साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में मोहम्मद आसिफ का नाम आने के बाद वीना मलिक ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था।

असद बशीर से की शादी
वीना का नाम दुबई के बिजनेसमैन असद बशीर खटक से जुड़ा और 2013 में उन्होंने असद बशीर से शादी कर ली। वीना और असद ने दो बार शादी की। एक बार निकाह हुआ और फिर चर्च वेडिंग। शादी के बाद वीना दो बच्चों की मां बनीं लेकिन असद के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई। शादी के 5 साल बाद दोनों ने 2018 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद वीना ने असद पर मारपीट करने और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था।

