Malaika Arora belly dance: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों तुर्की में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। अपने जुदा अंदाज के लिए जानी जाने वालीं मलाइका ने तुर्की की खूबसूरत लोकेशन से ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। अब उन्होंने तुर्की से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बार फिर से उनका बोल्ड और बिंदास अंदाज दिखाई दे रहा है। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें वेकेशन को खुलकर एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही मलाइका एक रेस्टोरेंट में ग्लैमरस अंदाज में बेली डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। बैकलेस क्रॉप टॉप में अभिनेत्री का बोल्ड अंदाज दिख रहा है। वीडियो में मलाइका के चेहरे की खुशी देखकर ही पता चल रहा है कि वह अपने वेकेशन को जमकर एंजॉय कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने किया जबरदस्त बेली डांस, बैकलेस टॉप में दिखाया हॉट अंदाज
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 11, 2022, 09:47 PM IST
