Lata Mangeshkar family tree: अव‍िवाह‍ित रहीं लता मंगेशकर का इतना बड़ा है परिवार, देखें कौन और कहां हैं भाई बहन, श्रद्धा कपूर से क्‍या है र‍िश्‍ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 03:00 PM IST

Meet Lata mangeshkar all siblings: लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर दिवंगत मराठी अभिनेता और शास्त्रीय गायक रहे हैं। इतना ही नहीं लता के सभी मंगेशकर भाई-बहन संगीत के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं। यहां जानें डिटेल....

Lata Mangeshkar family tree: अव‍िवाह‍ित रहीं लता मंगेशकर का इतना बड़ा है परिवार, देखें कौन और कहां हैं भाई बहन, श्रद्धा कपूर से क्‍या है र‍िश्‍ता

लता मंगेशकर का दुनिया से चले जाना वास्तव में भारत के लिए एक युग का अंत है! भारत की स्वर कोकिला के निधन के बाद परिवार, दोस्त, प्रशंसक और शुभचिंतक गहरे सदमे में हैं। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को इस साल की शुरुआत में कोरोना और बाद में निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 92 साल की लता मंगेशकर ने 6 फरवरी, 2022 को आखिरी सांस ली।

लता दीदी ने अपने जीवनकाल में कभी शादी नहीं की। वो हमेशा अपने चार भाई-बहनों के साथ रहीं, जो संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर दिवंगत मराठी अभिनेता और शास्त्रीय गायक रहे। दीनानाथ और शेवंती मंगेशकर के पांच बच्चे हुए और इसमें से एक लता थीं। लता मंगेशकर अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, उसके बाद मीना खादीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और सबसे छोटे हृदयनाथ मंगेशकर रहे। सभी मंगेशकर भाई-बहनों ने संगीत के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां पाईं। यहां जानें मंगेशकर भाई-बहनों ने कैसे संगीत के क्षेत्र में बनाया अलग मुकाम...

मीना खादीकर
परिवार की दूसरी सबसे बड़ी, मीना खादीकर रहीं। मीना भी एक प्लेबैक सिंगर और संगीतकार हैं, जिन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में बहुत काम किया है। हालाकि मराठी इंडस्ट्री में उनका काम ज्यादा उल्लेखनीय है। हिंदी सिनेमा में उनका सबसे पॉपुलर सॉन्ग मदर इंडिया का दुनिया में हम आए हैं तो रहा, जिन्हें लता और उषा के साथ गाया गया था। इसके अलावा पिलपिली साहेब का फागुन आया, मोहम्मद रफी के साथ आपने छिन लिया दिल जैसे कई और हिट गानों को उन्होंने आवाज दी। 

आशा भोंसले 
लता जी के बाद मंगेशकर परिवार का सबसे जाना-पहचाना नाम आशा भोंसले हैं। भारत में टॉप प्लेबैक सिंगर में से एक, आशा ने सात दशकों से अधिक समय से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्हें 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में केंद्र सरकार द्वारा पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

उषा मंगेशकर
उषा सभी बहनों में सबसे छोटी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उषा ने मराठी, हिंदी, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती और असमिया समेत कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। वो इस सभी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। उषा मंगेशकर का बड़ा ब्रेक फिल्म जय संतोषी मां (1975) के भक्ति गीतों से था, जो कि सुपर हिट थी। इसके अलावा, उन्हें डीडी नेशनल के लिए म्यूजिक प्रोग्राम फूलवंती का निर्माण करने के लिए भी जाना जाता है।

हृदयनाथ मंगेशकर
पूरे खानदान में सबसे छोटे हृदयनाथ हैं, लेकिन संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में बालासाहेब के नाम से काफी प्रसिद्ध है। उनके कुछ सबसे यादगार हिंदी फिल्म स्कोर हरिश्चंद्र तारामती, प्रार्थना, चक्र, लेकिन..., माया मेमसाब, लाल सलाम, यश चोपड़ा की मशाल, धनवान और चानी हैं। उन्हें 2009 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

श्रद्धा कपूर लगती हैं नातिन
श्रद्धा कपूर के नाना और लता मंगेशकर कजिन हैं। यानि कि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर, लता मंगेशकर की भतीजी हैं। इस लिहाज से श्रद्धा, लता मंगेशकर की नातिन लगती हैं।

End of Article