Lata Mangeshkar Passes Away: लता जी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक, पाकिस्तान में फैंस ने दी श्रद्धांजलि
Lata Mangeshkar Death: महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर आज पूरा देश गमगीन है। प्रख्यात गायिका के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। भारत के प्रधानमंत्री और कई बॉलीवुड सितारे उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ स्वर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया था।
Lata Mangeshkar Passes Away: महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लता मंगेशकर से जाने से पूरा देश गमगीन हो गया है। हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'लता दीदी ने अपने गीतों के जरिए विभिन्न भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने दशकों से भारतीय फिल्म जगत में आए बदलावों को नजदीक से देखा। फिल्मों से परे, वह भारत के विकास के लिए हमेशा उत्साही रहीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थीं।'
Also Read: नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर, हमेशा के लिए टूट गई 'जिंदगी की लड़ी'
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। भारत रत्न के सम्मानित लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल कर ली थी और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। लता मंगेशकर ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। लता मंगेशकर को गायिकी क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
पाकिस्तान में भी शोक
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तान में भी शोक है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर भी लता मंगेशकर के निधन की खबर प्रसारित की गई और प्राइवेट न्यूज चैनलों पर भी लता जी के गाने चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan), सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry), पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
फ्रांस और अफगानिस्तान के राजदूत ने लिखा-
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने लिखा, भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से गहरा दुख हुआ। वह अपने आप में एक संस्था थी, उन्हें उनके अतुलनीय गायन के लिए ऑफिसर डे ला लीजन डी'होन्योर से सम्मानित किया गया। दुनिया भर में उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।" भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने लिखा, सात दशकों से अधिक समय से भारत की सबसे महान पाश्र्व गायिकाओं में से एक लता मंगेशकर की दुखद निधन से दुखी हूं। उनके गीतों ने संगीत के माध्यम से हर शैली और संस्कृतियों को फैलाया है। उन्हें पीढ़ियों तक उनकी स्थायी विरासत के लिए याद किया जाएगा।"
राजनयिक हलकों में 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' के लिए मनाया गया शोक
गीत की कोई सीमा नहीं होती। दुनिया ने 'भारत की कोकिला' लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनते ही संदेशों द्वारा शोक व्यक्त किया। भारत में अमेरिकी दूतावास ने अपने संदेश में लिखा, हम भारत की महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनका आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इतिहास भारत के संगीत में उनके योगदान को सुनहरे शब्दों में अंकित करेगा। भारत में इजरायल के दूतावास ने अपने शोक संदेश में लिखा, "हम भारत की कोकिला, लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हैं। संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति!" मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशनी ने लिखा, "गाने संस्कृति का हिस्सा हैं, हमारी यादों का हिस्सा हैं। धन्यवाद लता जी।"
6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक
लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राष्ट्रीय शोक के दौरान 6 व 7 फरवरी को राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे के करीब राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर को श्रद्धांजली देने के बाद सोमवार को उनके सम्मान में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही एक-एक घंटे के लिए स्थगित की जाएगी।
तेलुगू राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया। चंद्रशेखर राव ने कहा कि लता ने पिछले आठ दशकों से पाश्र्व गायन में एक स्थायी छाप छोड़ी है और उनके निधन ने एक खाली जगह छोड़ दी है, जिसे देश के संगीत जगत में कभी नहीं भरा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गायन से लता ने हमें दिव्य संगीत दिया और वह भारतीय संगीत को ईश्वर का वरदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता के निधन के साथ ही संगीत महल खाली हो गया। उन्होंने कहा कि लता ने 20 भाषाओं में 1,000 फिल्मों में 50,000 गाने गाए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने लता मंगेशकर के सम्मान में 2 दिन के शोक की घोषणा की
छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। प्रसिद्ध गायक के सम्मान में 6 और 7 फरवरी को सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। शासन स्तर पर कोई मनोरंजन/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। राजकीय शोक के कारण आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
अविवाहित रहीं लता मंगेशकर का इतना बड़ा है परिवार
लता दीदी ने अपने जीवनकाल में कभी शादी नहीं की। वो हमेशा अपने चार भाई-बहनों के साथ रहीं, जो संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर दिवंगत मराठी अभिनेता और शास्त्रीय गायक रहे। दीनानाथ और शेवंती मंगेशकर के पांच बच्चे हुए और इसमें से एक लता थीं। लता मंगेशकर अपने सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, उसके बाद मीना खादीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और सबसे छोटे हृदयनाथ मंगेशकर रहे। सभी मंगेशकर भाई-बहनों ने संगीत के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां पाईं।
इतनी थी लता मंगेशकर की नेट वर्थ
लता मंगेशकर की संपत्ति की बात करें तो उन्होंने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई थी। Trustednetworth.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर की कुल प्रॉपर्टी करीब 50 मिलियन अमरीकी डालर के आसपास है जो कि भारतीय रुपयों में करीब 368 करोड़ रुपये होती हैं। लता मंगेशकर की अधिकांश कमाई उनके गानों की रॉयल्टी और उनके निवेश से आती थी।
लता मंगेशकर ने अस्पताल में मंगवाए थे ईयरफोन
लता मंगेशकर ने मौत से दो दिन पहले अस्पताल में ईयरफोन मंगवाए थे। ताकि वो रिकॉर्डिंग्स सुन सकें। उन्हें मास्क हटाने के लिए मना किया गया था फिर भी वे मास्क हटाकर गाती थीं। लता मंगेशकर अपने पिता की काफी इज्जत करती थीं और उन्हें गुरू मानती थीं।
अंतिम दिनों में पिता को याद कर रही थीं लता मंगेशकर
वॉइस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी को लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि लता अपने अंतिम दिनों में पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद कर रही थीं जो एक नाट्य गायक थे। लता अपने पिता की रिकॉर्डिंग्स मंगवाकर उन्हें सुन रही थीं और उसे गाने की कोशिश भी करती थीं।
लता मंगेशकर को इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में हुआ। इस दौरान मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, शंकर महादेवन, श्रद्धा कपूर, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
यहां लता जी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाइव परफॉर्म किया था
लता जी ने 1974 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर परफॉर्म किया था। उन्होंने ब्रिटेन के विश्व प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में रेन ऑर्केस्ट्रा के साथ अपनी प्रस्तुति दी थी। लता जी की जादुई आवाज सुनकर अंग्रेज भी मंत्र मुग्ध हो गए थे।
चॉकलेट से बहुत प्यार करती थीं लता दीदी
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा वहीदा रहमान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए यह खुलासा किया कि लता दीदी को चॉकलेट से बहुत प्यार था और यही उनकी कमजोर कड़ी थी। वहीदा रहमान ने यह भी साझा किया कि वह जब भी लता दीदी से मिलती थीं तब लता जी उन्हें साड़ियां गिफ्ट किया करती थीं।
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पूनम ढिल्लो ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि
पूनम ढिल्लो ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए यह कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने उन्हें आजा रे ओ मेरे दिलबर से पहचान दिलाई।
अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रधानमंत्री और कई बॉलीवुड सितारे
राजकीय सम्मान और तोपों की सलामी के साथ स्वर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ। लता मंगेशकर केे अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बॉलीवुड सितारे लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे
जावेद अख्तर ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
जावेद अख्तर ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अपने आप को बहुत खुशनसीब मानते हैं क्योंकि लता जी ने उनके गानों को पसंद किया और गाया।
लता मंगेशकर को दी गई तोपों की सलामी
पंचतत्व में विलीन हुईं लता मंगेशकर
'बैरन नींद न आए', 'तुम न जाने किस जहाँ में खो गये', 'एक प्यार का नगमा है मौजों की रवानी है' जैसे 36 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने वाली, सुरीली आवाज वाली लता मंगेशकर पंचतत्व में विलीन हो गईं। नम आंखों से देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शाहरुख ने श्रद्धांजलि अर्पित की
शिवाजी पार्क पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में शिवाजी पार्क पहुंचकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लता जी के पार्थिव शरीर के पास काफी देर गमगीन खड़े रहे। इस दौरान पीएम मोदी काफी भावुक नजर आए।
लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर
शिवाजी पार्क में मौजूद ये लोग
हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे देंगे मुखाग्नि
लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदित्य उन्हें मुखाग्नि देंगे। उससे पहले सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर घर से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंचे
महाराष्ट्र में 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश
भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को यानी 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शोक व्यक्त किया
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महान गायिक लता मंगेशकर के निधन पर रविवार को शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका जीवन एवं व्यवहार सभी के लिये अनुकरणीय है और स्वरों के रूप में उनकी पवित्र स्मृति सभी के मन में हमेशा बनी रहेगी। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर हमको इस दुख को सहन करने का धैर्य तथा मंगेशकर परिवार को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। स्वरों के रूप में उनकी पवित्र स्मृति हम सभी के मन में बनी रहेगी।’’
कुछ देर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान गायिका लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए कुछ ही देर में शिवाजी पार्क पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह शिवाजी पार्क पहुंचेंगे और लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगे। उससे पहले शिवाजी पार्क पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के होम मिनिस्टर, तैयारियों का लिया जायजा।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति और पीएम ने जताया दुख
कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार
अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़
शानदार अभिनय से जीता लाखों दिल
स्वर कोकिला लता मंगेशकर बचपन से गायिका बनना चाहती थीं। उन्होंने पहली बार वसंग जोगलेकर द्वारा निर्देशित फिल्म कीर्ती हसाल के गाने में अपनी आवाज दी। लेकिन उनके पिता नहीं चाहते थे कि लता फिल्मों के लिए गाएं इसीलिए इस फिल्म से लता मंगेशकर के गाने को निकाल दिया गया था। जब लता जी के पिता की मृत्यु हुई तब लता जी को पैसों की किल्लत झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इसी बीच उन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। बताया जाता है कि उन्हें अभिनय करना ज्यादा पसंद नहीं था लेकिन पैसों की जरूरत की वजह से उन्होंने बतौर अभिनेत्री कुछ फिल्मों में काम किया। लता मंगेशकर की पहली फिल्म पाहिली मंगलागौर थी जो वर्ष 1942 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में लता जी स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन के रोल में नजर आई थीं।
अंतिम सफर पर निकली स्वर कोकिला
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अंतिम यात्रा लाइव (LIVE)
अंतिम सफर पर स्वर कोकिला
शिवाजी पार्क में तेज हुईं लता जी के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की तैयारी। दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है और फूलों से सजे आर्मी के ट्रक में सवार होकर स्वर कोकिला अंतिम यात्रा पर निकल चुकी हैं।
परेश रावल ने लिखा- सदा के लिए अमर रहेंगी
लता जी के घर पहुंचे ये सितारे
लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का जमावड़ा उनके घर प्रभा कुंज लगा हुआ है। अमिताभ बच्चन, श्वेता बच्चन और श्रद्धा कपूर समेत कई सितारे लताजी के घर के बाहर स्पॉट हुईं। अनुपम खेर, अनुराधा पौडवाल लता मंगेशकर के घर के बाहर नजर आए।
लता मंगेशकर को मिले पुरस्कार
Award list of Lata Mangeshkar
- फिल्मफेयर पुरस्कार (1958, 1962, 1965, 1969, 1993 और 1994)
- राष्ट्रीय पुरस्कार (1972, 1975 और 1990)
- महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार (1966 और 1967)
- 1969 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
- 1989 में उन्हें फ़िल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ दिया गया।
- 1993 में फिल्मफेयर के 'लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- 1996 में स्क्रीन के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- 1997 में 'राजीव गांधी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- 1999 में पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- 2000 में आई. आई. ए. एफ.(आइफ़ा) के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
- 2001 में स्टारडस्ट के 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार', नूरजहांं पुरस्कार, महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2001 में भारत सरकार ने आपकी उपलब्धियों को सम्मान देते हुए देश के सर्वोच्च पुरस्कार “भारत रत्न” से आपको विभूषित किया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताया शोक
शत्रुघ्न सिन्हा ने शोक जताते हुए कहा कि लता जी खुद अमर हैं और उनकी ही तरह उनके गाने भी अमर हैं। 80 सालों तक लता जी ने अपने गानों से देश की सेवा की है। लता जी को जितने ख़िताब दिए गए, मुझे लगता है कि उन ख़िताबों ने नहीं बल्कि लता जी ने उन्हें लेकर उन ख़िताबों की शोभा बढ़ाई है:
नेपाल की राष्ट्रपति ने जताया शोक
धर्मेंद्र ने लता दीदी को याद किया
लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा: बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, महाराष्ट्र
अमिताभ बच्चन पहुंचे
लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन अपनी बेटी के साथ लता दीदी घर पहुंचे। कई और लोगों के आने की उम्मीद। अनुपम खेर पहले ही पहुंच चुके हैं घर।
सोनिया गांधी ने जताया शोक
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, "आज एक युग का अंत हो गया है। लता जी हमेशा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी।"
अंतिम संस्कार की तैयारियां
इस गाने से अपना प्रोग्राम शुरू करती थीं लता दीदी
बॉलीवुड सितारे राकेश रोशन ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए यह कहा कि लता जी जब भी अपना प्रोग्राम शुरू करती थीं तब वह उनके पिता के मशहूर गाने 'रहे ना रहे हम' सबसे पहले गाया करती थीं।
जैकलीन फर्नांडिस ने जताया शोक
सलमान खान ने दी स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे सचिन तेंदुलकर
उर्वशी रौतेला ने दी श्रद्धांजलि
अमाल मलिक ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मधुर भंडारकर ने दी श्रद्धांजलि
मधुर भंडारकर ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'लता दीदी मेरे मां समान थीं, उनका निधन मेरे लिए बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।'
यहां लोग कर सकेंगे लता दीदी के आखिरी दर्शन
शिवाजी पार्क मैदान में एक विशेष मंच बनाया जा रहा है जहां पर लता मंगेशकर की अस्थियां रखी जाएंगी। यहां लोग स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यह सम्मान आखिरी बार शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को दिया गया था।
तिम विदाई की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आदित्य ठाकरे
अंतिम दर्शन करेंगे प्रधानमंत्री
लता मंगेशकर के निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गमगीन हैं। जानकारी के अनुसार, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई जाएंगे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान शाम को पहुंचेंगे।
डॉ. कुमार विश्वास ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लता जी के निधन पर अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी बदलकर लता जी की तस्वीर लगाई और लिखा- “स्वरलोक” की माँ “सुरलोक” की महायात्रा के लिए प्रस्थान कर गईं। हमारी मंगल-ध्वनियों,हमारी भाव-गंगोत्री को गीत करने वाला कंठ,परम विश्रांति की गोद में सो गया। सरस्वती माँ की आवाज़ अपनी पुण्य-काया को त्यागकर,परमसत्ता के धाम चली गई।स्वरों की ममतामयी माँ तुम हमारे लोककंठ में थीं,हो रहोगी
भाजपा नेता हेमा मालिनी बोलीं-
फ़िल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने कहा- उनका (लता मंगेशकर) का निधन बहुत दुखदायक है। वे बहुत बड़ी कलाकार थीं। सरस्वती जी का उनके ऊपर पूरा वरदान था। अपने जीवन में उन्होंने कई अच्छे गाने गाये हैं। मेरा सौभाग्य है कि उनके गानों में मुझे काम करने का मौका मिला। लता जी के निधन पर अभिनेत्री हेमामालिनी कहा-कोई भी लता जी की तरह नहीं गा सकता। उनका निधन बहुत दुख देने वाला है।
शिवाजी पार्क में होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार
लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर आज उनके पेडार रोड स्थित आवास प्रभु कुंज में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें 4.30 बजे शिवाजी पार्क लाया जाएगा। शिवाजी पार्क में आज शाम उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे किया याद
खेल जगत ने किया याद
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करके स्वर कोकिला को श्रद्धांलि दी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'लता जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके सुरीले गीतों ने दुनियाभर में बहुत लोगों को छुआ। सभी गीत और यादों के लिए धन्यवाद। मेरी परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।'
अनुराग ठाकुर ने ऐसे दी श्रद्धांंजलि
पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोग Lata Mangeshkar के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। सिंगर Sonu Nigam ने Lata Mangeshkar के निधन पर दुख जताते हुए कहा- "सरस्वती चली गईं...ऐसे लोग कई सालों में एक पैदा होते हैं"
गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांंजलि
हरियाणा सीएम ने किया याद
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लता जी को याद करते हुए लिखा- भारत रत्न, स्वर कोकिला, आदरणीय लता मंगेशकर जी के निधन से बेहद स्तब्ध हूँ। दीदी के कर्णप्रिय सुर से वें हम सभी के मन में सदैव जीवंत रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा-
हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वरकोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हृदय विदारक है।यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्वभर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ॐ शांति
2 दिन का राष्ट्रीय शोक
लता मंगेशकर के गाने
लता जी ने दो आंखें बारह हाथ, दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, मुगल ए आज़म आदि फिल्मों में गाने गाये है। “महल”, “बरसात”, “एक थी लड़की”, “बडी बहन” आदि फिल्मों में अपनी आवाज के जादू से इन फिल्मों को लोकप्रियता बनाया। उनके कुछ प्रसिद्ध गीत थे- “ओ सजना बरखा बहार आई” (परख-1960), “आजा रे परदेसी” (मधुमती-1958), “इतना ना मुझसे तू प्यार बढा़” (छाया- 1961), “अल्ला तेरो नाम”, (हम दोनों-1961), “एहसान तेरा होगा मुझ पर”, (जंगली-1961), “ये समां” (जब जब फूल खिले-1965)।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
13 की उम्र में शुरू किया करियर
लता मंगेशकर जब 13 साल की थीं तो उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हो गया था। इसके बाद उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'पहिली मंगलागौर' से डेब्यू किया था। लता मंगेशकर की पहली कमाई 25 रुपए थी। उन्होंने 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया था। 18 साल की उम्र में मास्टर गुलाम हैदर ने फिल्म मजबूर के गीत 'अंग्रेजी छोरा चला गया' में मुकेश के साथ गाने का मौका दिया था।
संजय राउत ने की पुष्टि
महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। यह जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने ट्वीट कर दी है।
आठ जनवरी को हुई थीं भर्ती
लता मंगेशकर को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ प्रतीत समदानी और चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ‘देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी। सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे. ॐ शांति।’


