दो महीने में टूटा Lalit Modi - Sushmita Sen का रिश्ता? सोशल मीडिया में बदली डीपी, हटाया एक्ट्रेस का नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 07:43 PM IST

Sushmita Sen and Lalit Modi relation: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप के कयास फैंस लगा रहे हैं। ललित मोदी ने अपनी प्रोफाइल फोटो से हटाई सुष्मिता की तस्वीर। बायो से भी हटाया एक्ट्रेस का नाम।

दो महीने में टूटा Lalit Modi - Sushmita Sen का रिश्ता? सोशल मीडिया में बदली डीपी, हटाया एक्ट्रेस का नाम

Lalit Modi and Sushmita Sen relation: सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिश्ता पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरों की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट लिखा था। इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो में सुष्मिता सेन के साथ तस्वीर लगाई थी। अब ललित मोदी ने अपनी डीपी से सुष्मिता सेन की फोटो हटा दी है। यही नहीं, उन्होंने अपनी इंस्टा बायो से भी सुष्मिता का नाम हटा दिया है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते खत्म होने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

ललित मोदी (Lalit Modi) ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदलते हुए केवल अपनी तस्वीर लगाई है। इसके बैकग्राउंड में भारत का तिरंगा है। फोटो में लिखा है इंडियन प्रीमियर लीग। वहीं, अपने इंस्टा बायो में ललित मोदी ने लिखा है, 'आईपीएल का फाउंडर।' इसके अलावा उन्होंने अपनी वेबसाइट का लिंक शेयर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स  दोनों के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।  इससे पहले सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करने के बाद ललित मोदी ने इंस्टा बायो में लिखा था, 'नई जिंदगी अपनी पार्टनर इन क्राइम और प्यार सुष्मिता सेन के साथ शुरू कर रहा हूं।' 

Lalit Modi and Sushmita Sen

नहीं डिलीट किया पोस्ट
ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी और बायो बदल दी है। हालांकि, उन्होंने वह पोस्ट डिलीट नहीं किया जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। सुष्मिता सेन के साथ फोटो शेयर कर ललित मोदी ने कैप्शन में लिखा था, 'अभी ग्लोबल टूर से लंदन वापस लौटा हूं। मालदीव और सार्डिनीया में अपने परिवार के साथ था। इस दौरान मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन भी मेरे साथ थीं। एक नई जिंदगी की शुरुआत आखिरकार हो गई है। मैं अभी सातवें आसमान पर हूं।'  

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ स्पॉट हुई थीं। दोनों को एक कॉफी बार में देखा गया था। इसके अलावा दोनों आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की स्क्रीनिंग के दौरान भी साथ नजर आए थे।

End of Article