Kiccha Sudeep birthday: 20 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं किच्चा सुदीप, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 02:23 PM IST

Kiccha sudeep Net Worth: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप का आज (02 सितंबर) जन्मदिन है। ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी आज उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं।

Kiccha Sudeep birthday: 20 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं किच्चा सुदीप, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Kiccha sudeep Net Worth: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार किच्चा सुदीप का आज (02 सितंबर) जन्मदिन है। ना केवल साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी आज उनके लाखों-करोड़ों फैंस हैं। किच्चा सुदीप का जन्म 2 सिंतंबर 1973 को कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। किच्चा ने बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। किच्चा सुदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1997 में आई फिल्म ‘थायव्वा’ से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद साल 2006 में किच्चा ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘माई ऑटोग्राफ’ को डायरेक्ट, प्रोड्यूस और एक्टिंग भी की। 

इस फिल्म से मिली पहचान 

किच्चा सुदीप को साल 2012 में आई एसएस राजामौली की फिल्म ‘ईगा’ से पहचान मिली। इस फिल्म में वह निगेटिव भूमिका में थे और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। किच्चा ने सलमान खान की साल 2019 में आई फिल्म ‘दबंग 3’ में विलेन का रोल निभाया था। किच्चा को एक गांव में लोग भगवान की तरह पूजते हैं। वहां उनका मंदिर है और लोग उनकी पूजा करते हैं। 

किच्चा सुदीप नेट वर्थ 

किच्चा सुदीप ना केवल एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन, सिंगिंग और स्क्रीन राइटिंग का काम भी करते हैं। उन्होंने अब तक लगभग 20 गानों को आवाज दी है। किच्चा सुदीप लगभग 125 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक हैं। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स एक्टिंग है, वहीं बाकी कमाई प्रोडक्शन है। किस्सा सुदीप की फीस की बात करें तो वह  5 करोड़ की मोटी फीस लेते हैं।

घर और कार 

किच्चा सुदीप बेंगलुरू में 20 करोड़ रुपये कीमत के आलीशान बंगले में रहते हैं। इसके आलावा उनके पास कर्नाटक में एक फार्म हाउस है। इतना ही नहीं, किच्चा सुदीप के पास खेती वाली जमीन भी है। किच्चा सुदीप लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास 3 करोड़ की लैंबॉर्गिनी एवेंटाडोर, एक करोड़ की बीएमडब्ल्यू एम 3, 90 लाख की हमर एच 3 और 75 लाख की जीप कंपास है।

End of Article