Kiccha Sudeep को मिलेगा दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, Dabangg-3 के लिए मिलेगा सम्मान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2020, 12:05 AM IST

Kiccha Sudeep Dadasaheb Phalke International Film Festival 2020: दबंग-3 फेम किच्चा सुदीप को दादा साहब फाल्के की 150वीं जयंती के अवसर पर पुरस्कार दिया जाएगा। यह समारोह 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगा...

Kiccha Sudeep को मिलेगा दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड, Dabangg-3 के लिए मिलेगा सम्मान
Photo Credit: Instagram

सलमान खान की फिल्म दबंग-3 को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस बार फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान के अलावा सई मांजरेकर और किच्चा सुदीप भी अहम रोल में नजर आए। महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने जहां दबंग-3 से बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। तो वहीं साउथ स्टार किच्चा सुदीप ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। दबंग-3 में किच्चा सुदीप के कैरेक्टर को खूब पसंद किया गया है।  
खास बात ये है कि दबंग-3 से किच्चा सुदीप ने लगभग एक दशक बाद बॉलीवुड में वापसी की है। अब इसी फिल्म के लिए किच्चा सुदीप को मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर का सम्मान दिया जा रहा है। जी हां, किच्चा सुदीप को फिल्म दबंग-3 के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 में मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर सम्मान से नवाजा जाएगा। 


किच्चा सुदीप को दादा साहब फाल्के की 150वीं जयंती के अवसर पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। यह समारोह 20 फरवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। सुदीप को ये पुरुस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा दिया जाएगा। 


प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म दबंग 3 में सलमान खान ने चुलबुल पांडे और सुदीप ने विलेन बाली सिंह का किरदार निभाया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म महज 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। दबंग-3 अब तक 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।

End of Article