मां करीना कपूर का हाथ पकड़कर वॉक करते नजर आए जेह अली खान, वीडियो देख क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 01:25 PM IST

Jeh Walks With Kareena Kapoor: करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अक्सर मां की गोद में नजर आ जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो मां का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं।

मां करीना कपूर का हाथ पकड़कर वॉक करते नजर आए जेह अली खान, वीडियो देख क्यूटनेस पर फैंस हुए फिदा

Jeh Ali Khan Walks Holding Kareena Kapoor Hand: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो अपने काम के साथ- साथ दोनों बेटों तैमूर अली खान और जेह अली खान के लिए भी समय निकाल लेती हैं और अक्सर उनके साथ नजर आती हैं। अब करीना का नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ उनका छोटा बेटा जेह नजर आ रहा है।

मां का हाथ पकड़कर चलते दिखे जेह

करीना और जेह का ये वीडियो काफी खास है। यह ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि इसमें जेह करीना की गोद में नहीं हैं बल्कि उनका हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं। इसमें जेह ब्लू रॉम्पर और ब्लू शूज पहने हुए वॉक करते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। फैंस को जेह का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर लगातार तारीफ कर रहे हैं। 

फैंस कर रहे तारीफ

करीना के फैंस का कहना है कि इस वीडियो में जेह काफी क्यूट लग रहे हैं। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि करीना के दोनों बेटे तैमूर और जेह काफी क्यूट हैं। एक यूजर ने लिखा कि जेह का ये वीडियो देखकर उनका दिन बन गया। तो वहीं कई यूजर्स ने जेह को वॉक करते देख खुशी जाहिर की। 

आलिया- रणबीर की शादी से सामने आई थी तस्वीर

इससे पहले जेह एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में नजर आए थे। जहां करीना कपूर और नन्हे जेह पेस्टल पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे थे। मम्मी करीना की साड़ी से मैचिंग करता हुआ जेह ने कुर्ता-पायजामा पहना था। जेह का ये अंदाज भी फैंस को काफी पसंद आया था। मालूम हो कि जेह करीना कपूर के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म पिछले साल 21 फरवरी को हुआ था। 

End of Article