प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पर बोलीं करीना कपूर खान-'बहुत हिम्मत की जरूरत नहीं, ये तो सामान्य बात है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2021, 06:20 PM IST

Kareena Kapoor Khan Pregnancy Book: गर्भावस्था पर लिखी किताब में, करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स ड्राइव खोने के बारे में बात की। हालिया इंटरव्यू में, बेबो ने इस बारे में कुछ और खुलासे किए हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स पर बोलीं करीना कपूर खान-'बहुत हिम्मत की जरूरत नहीं, ये तो सामान्य बात है'

मुंबई: करीना कपूर खान कई कारणों से काफी चर्चा बटोर रही हैं। जैसा कि बहुत से लोग जानते हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी किताब 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल: द अल्टीमेट मैनुअल फॉर मॉम्स-टू-बी' लॉन्च की है। अपनी प्रेग्नेंसी बुक में, बेबो ने बहुत सी चीजों के बारे में बताया और साथ यह खुलासा भी किया कि दोनों प्रेग्नेंसी कितनी अलग थीं, ब्रेस्टफीडिंग और भी बहुत कुछ। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान सेक्स ड्राइव खोने के बारे में भी बात की।

और अब, हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, करीना ने कहा कि लोगों को मुख्यधारा के अभिनेताओं को सेक्स के बारे में बात करते देखने की आदत नहीं है, खासकर गर्भावस्था के दौरान। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आपको इस बारे में बात करने के लिए हिम्मत चाहिए। ये दिन-प्रतिदिन की चीजें हैं। सेक्स एक पति-पत्नी के बीच एक प्रासंगिक विषय है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि एक महिला कैसा महसूस करती है।'

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'यह संभव है कि एक महिला को सेक्स की आवश्यकता महसूस ना हो, या यह भी महसूस ना हो कि गर्भावस्था के उस समय वह खुद को इस तरह की चीजों में पसंद करती है।'

करीना कहती हैं, 'बच्चे के जन्म से पहले महिलाएं क्या करती हैं। लोगों को मुख्यधारा के अभिनेताओं को इन चीजों के बारे में बात करते देखने की आदत नहीं है। लेकिन फिर, उन्हें मुख्यधारा के एक्टर्स को गर्भवती देखने की भी आदत नहीं है।'

अपनी किताब में, बेबो ने यह भी साझा किया कि जब वह तैमूर अली खान को लेकर गर्भवती थीं, तो ज्यादा ऊर्जावान थीं। बेबो ने कहा, 'लेकिन जब मैं जहांगीर को लेकर गर्भवती थी, तो मैं विशेष रूप से सेक्सी महसूस नहीं करती थी।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो बेबो लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। फॉरेस्ट गंप की रीमेक फिल्म में आमिर खान और नागा चैतन्य भी हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

End of Article