Alexandra Djavi Suicide: गोवा में मिला रशियन मॉडल अलेक्जेंड्रा जावयी का शव, अपार्टमेंट में लगाई फांसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2021, 08:40 PM IST

Alexandra Djavi Suicide: फिल्म कंचाना की एक्ट्रेस और रशियन मॉडल अलेक्जेंड्रा जावयी का शव उनके घर में मिला है। मॉडल पिछले काफी वक्त से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

Alexandra Djavi Suicide: गोवा में मिला रशियन मॉडल अलेक्जेंड्रा जावयी का शव, अपार्टमेंट में लगाई फांसी

मुंबई. रूसी मॉडल अलेक्जेंड्रा जावयी का शव गोवा में उनके फ्लैट में मिला है। अलेक्जेंड्रा साउथ की फिल्म कंचना 3 में काम कर चुकी हैं। फ्लैट में वह अपने  बॉयफ्रेंड के साथ रहती थीं। शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अलेक्जेंड्रा जावयी की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की है। बॉयफ्रेंड जब अपार्टमेंट में पहुंचा तो घर अंदर से बंद था। खबरों के मुताबिक अलेक्जेंड्रा अपने  बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के कारण परेशान थीं। हालांकि, गोवा पुलिस ने फिलहाल अभी किसी भी तरह के षड़यंत्र की खबरों को नकारा है। 

Russian model and actress found dead in Goa - DTNext.in

फोटोग्राफर पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
अलेक्जेंड्रा जावयी साल 2019 में सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने एक फोटोग्राफर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद फोटोग्राफर को पुलिस ने अरेस्ट किया था। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने अपने बयान में कहा कि वह साल 2019 के इस केस की जानकारी गोवा पुलिस को देंगी। आपको बता दें कि लाघव लॉरेंस की फिल्म कंचना  3 में अलेक्जेंड्रा ने रोजी का किरदार निभाया था। 

Kanchana 3 actress Alexandra Djavi found dead in Goa home

मेडिकल कॉलेज में रखा गया शव
अलेक्जेंड्रा जावयी का शव गोवा मेडिकल कॉलेज बैंबोलिम में रखा गया है। गोवा पुलिस ने रशियन एंबेसी को इसकी सूचना दे दी है। वह जल्द से जल्द मेडिकल और लीगल औपचारिकता पूरी करेंगे। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शव का पोस्टमॉर्टम तब किया जाएगा जब दिवंगत मॉडल के घरवाले अपनी रजामंदी देंगे। आपको बता दें फिल्म कंचाना 3 में निक्की तंबोली, राघव लॉरेंस लीड रोल में थे। 
 

End of Article