तलाक के 10 साल बाद बैडमिंटन स्टार Jwala Gutta ने इस अभिनेता संग लिए सात फेरे, जानें कौन थे उनके पहले पति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2021, 08:20 AM IST

Jwala Gutta Second Wedding: ज्वाला गुट्टा ने पहले तलाक के करीब 10 साल बाद एक्टर विष्णु से दूसरी शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर ज्वाला गुट्टा और एक्टर विष्णु विशाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं...

तलाक के 10 साल बाद बैडमिंटन स्टार Jwala Gutta ने इस अभिनेता संग लिए सात फेरे, जानें कौन थे उनके पहले पति

ज्वाला गुट्टा भारत अव्वल दर्जे की बैडमिंटन प्लेयर मानी जाती हैं जिन्होंने अपने करियर में भारत के लिए कई मेडल्स जीते हैं। 2011 में ज्वाला गुट्टा को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल मिला था। वहीं 2010 और 2014 के कॉमनवेल्थ गेंस में ज्वाला ने अपने नाम गोल्ड और सिल्वर मेडल किया था। हाल ही में ज्वाला गुट्टा ने तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ शादी कर ली है।

ज्वाला गुट्टा की यह दूसरी शादी है, इससे पहले वाला गुट्टा ने बैडमिंटन प्लेयर चेतन आनंद के साथ शादी की थी। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता कुछ ठीक नहीं चल रहा था इसीलिए दोनों अलग हो गए थे। 

यहां जानें, क्यों टूटा ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद का रिश्ता

अपने करियर के दौरान ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद को एक दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद 17 जुलाई 2005 के दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान ज्वाला ने बताया था कि शादी के बाद लोग यह भूल गए थे कि वह एक प्लेयर भी हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वह नेशनल गेम्स में खेल रही थीं लेकिन इंटरनेशनल गेम्स में उनका परफॉर्मेंस लाजवाब नहीं था। इंटरव्यू के दौरान ज्वाला ने यह भी कहा था कि वह मानती हैं की रिश्ते में एक दूसरे के ग्रोथ की तरफ सम्मान प्रकट करना चाहिए। वह बताती हैं कि वह रिलेशनशिप में देने पर विश्वास रखती हैं लेकिन जब उनकी कोई इज्जत नहीं करता है तब दूरियां पैदा होती हैं। इससे यह पता चलता है कि ज्वाला और चेतन के रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे। हालांकि इस बात का खुलासा तब हुआ जब 29 जून 2011 के दिन दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

ज्वाला गुट्टा ने अभिनेता विष्णु विशाल से की शादी

दोनों सेलिब्रिटी एक दूसरे को लंबे टाइम से डेट कर रहे थे इसका पता तब चला जब दो साल पहले इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया। विष्णु विशाल साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रहे हैं वहीं ज्वाला गुट्टा से तो सब परिचित हैं। यह खबर आई थी कि 21 अप्रैल से दोनों अपने शादी की परंपराओं में व्यस्त रहे।

21 अप्रैल को हैदराबाद में ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल के मेहंदी और हल्दी की सेरेमनी हुई। इसके अगले दिन ज्वाला और विष्णु शादी के बंधन में बंध गए। ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल की इंगेजमेंट, मेहंदी, हल्दी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 
 

End of Article