क्या हुआ ऐसा कि यूरोप में कार्तिक आर्यन को साबित करनी पड़ी अपनी पहचान? एक्टर बोले- मैं आधार कार्ड दूं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 11:26 PM IST

Kartik Aaryan Latest Video: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों यूरोप में छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें यह देखा जा सकता है कि कार्तिक आर्यन को विदेशी धरती पर अपनी पहचान साबित करनी पड़ गई।

क्या हुआ ऐसा कि यूरोप में कार्तिक आर्यन को साबित करनी पड़ी अपनी पहचान? एक्टर बोले- मैं आधार कार्ड दूं?
Photo Credit: Instagram

Kartik Aaryan Viral Video: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जहां भी जाते हैं वहां उनके चाहने वाले मिल ही जाते हैं। चाहे फिल्म का सेट हो, या रेस्टोरेंट या फिर एयरपोर्ट बॉलीवुड सितारे अपने फैंस से घिरे रहते हैं। इसी बीच कई बार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अजीबोगरीब फैन मोमेंट का सामना भी करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन के साथ हुआ। फिल्म भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन हर जगह छाए हुए हैं। इस फिल्म की वजह से कार्तिक आर्यन को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन ‌यूरोप में छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं। यहां एक्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से ‌उन्हें अपनी पहचान साबित करनी पड़ गई। यहां जानें, आखिर क्या हुआ ऐसा कि कार्तिक आर्यन अपने फैन को आधार कार्ड दिखाने पर मजबूर हो गए।

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि एक्टर विदेशी धरती पर अपना आधार कार्ड दिखाने पर मजबूर हो गए। ‌इस वीडियो में देखा गया कि कार्तिक एक खूबसूरत से लोकेशन पर आराम से अपने खाने का मजा ले रहे हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन को एक फैन मिलता है जो यह कहता है कि 'क्या मैं आपके साथ एक पिक्चर ले सकता हूं, मेरे दोस्तों को विश्वास नहीं हो रहा है कि आप कार्तिक आर्यन हैं।' इस पर कार्तिक आर्यन ने जवाब देते हुए यह कहा 'मैं अपना आधार कार्ड दूं।'

कार्तिक आर्यन के ऐसे कहने पर लोग हंसने लग गए। इसके साथ उस फैन‌ ने कार्तिक आर्यन के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। जैसे ही कार्तिक आर्यन का यह वीडियो सामने आया वैसे ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। कार्तिक आर्यन का यह वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'हे भगवान कम से कम उन्हें खाने तो दो।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने कहा 'मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं, सेंस ऑफ ह्यूमर हो यो कार्तिक आर्यन जैसा।'

End of Article