क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वेकेशन पर गई थीं कियारा आडवाणी, कपल ने गुपचुप तरीके से बिताया क्वालिटी टाइम 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 06:54 PM IST

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Secret Vacation: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी को उनके कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। कहा जा रहा है कि यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गुपचुप तरीके से एक साथ वेकेशन मनाने गए थे।

Kiara Advani And Sidharth Malhotra Secret Vacation: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह कहा जा रहा है कि अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालने के बाद कियारा आडवाणी अपने कथित बाॅयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ वेकेशन पर गई थीं। इन अफवाहों ने तूल पकड़ना तब शुरू कर दिया जब कियारा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज गुपचुप तरीके से वेकेशन मनाने के बाद वापस अपने शहर आए हैं। इस दौरान कियारा आडवाणी को हरे रंग के टीशर्ट और डेनिम जींस में देखा गया वहीं सिद्धार्थ ने नीले रंग का टीशर्ट कैरी थी। 

End of Article