अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान, जानिए तीनों बेस्ट फ्रेंड में से पहले किसकी होगी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2022, 05:39 PM IST

'Fabulous Lives of Bollywood Wives: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Fabulous Lives of Bollywood Wives में अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने अपनी शादी पर खुलकर बात की। जानिए अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान में से किसकी पहले होगी शादी।

अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान, जानिए तीनों बेस्ट फ्रेंड में से पहले किसकी होगी शादी

Fabulous Lives Of Bollywood Wives season 2: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Fabulous Lives Of Bollywood Wives का दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेह, समीर सोनी की वाइफ और एक्ट्रेस नीलम कोठारी और चंकी पांडे की भावना पांडे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर कर रही हैं। इस वेब सीरीज में अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने भी अपनी अपीरियंस दी है। दोनों ने बताा कि उन दोनों और सुहाना खान में से पहले किसकी शादी होगी। 

वेब सीरीज के एक एपिसोड में भावना पांडे और चंकी पांडे अपनी शादी की कसमों को दोबारा दोहरा रहे हैं। इस दौरान अनन्या पांडे और शनाया कपूर अपनी शादी के बारे में चर्चा कर रही हैं। शनाया ने कहा, 'तुम्हारी (अनन्या) और मेरी शादी की बात करें तो मुझे लगता है कि पहले तुम्हारी शादी होगी।' इस पर अनन्या तुरंत हामी भरती हैं। शनाया तीनों बेस्ट फ्रेंड की शादी का जिक्र करते हुए कहती हैं, 'सबसे पहले अनन्या की शादी होगी। इसके बाद सुहाना की शादी होगी और आखिर में मेरी शादी होगी।'

ट्रेडिशनल शादी चाहती हैं शनाया कपूर
शनाया कपूर ने कहा कि वह ट्रेडिशनल शादी चाहती हैं। वहीं, अनन्या पांडे ने कहा, 'मैं तीन शादियां चाहती हूं। मैं शादी में एक अच्छा फंक्शन चाहती हूं।' गौरतलब है कि अनन्या पांडे आखिर बार फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वहीं, शनाया कपूर अपनी डेब्यू फिल्म का इंतजार कर रही हैं। सुहाना खान की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की फिल्म आर्चीज से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। इस फिल्म में सुहाना के अलावा खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी हैं। 

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Fabulous Lives Of Bollywood Wives का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था। इस वेब सीरीज को करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया है।

End of Article