एडवांस बुकिंग में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 की बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी स्पाइडरमैन और एवेंजर्स का रिकॉर्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 07:45 PM IST

Doctor Strange Madness of Multiverse Advance Booking: डॉक्टर स्ट्रेंज द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस छह मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने इससे पहले एडवांस बुकिंग के जरिए ही 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया।

एडवांस बुकिंग में डॉक्टर स्ट्रेंज 2 की बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी स्पाइडरमैन और एवेंजर्स का रिकॉर्ड

Doctor Strange 2 Advance Booking. मार्वल की साल 2022 की पहली फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज का दूसरा पार्ट डॉक्टर स्ट्रेंज द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस छह मई को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म पहले दिन के कलेक्शन के मामले में मार्वल की फिल्म स्पाइडर मैन, नो वे होम और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर स्ट्रेंज पार्ट 2 (Doctor Strange 2 Box Office Collection) ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही पहले दिन 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक मार्वल के चौथे दौर की फिल्मों के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। डॉक्टर स्ट्रेंज के लीड एक्टर बेनेडिक्ट कंबरबैच की भारत में काफी ज्यादा फैन फॉलोविंग है। बेनिडिक्ट छह महीने के लिए दार्जलिंग पढ़ाने के लिए गए थे। उन्होंने एक तिब्बती मठ में अंग्रेजी पढ़ाई थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह भारत और भारतीय संस्कृति से बेहद प्यार करते हैं।     

Doctor Strange in the Multiverse of Madness (Movie, 2022) | Director, Cast,  Release Date | Marvel

स्पाइडरमैन और एवेंजर्स का तोड़ सकती है रिकॉर्ड
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम ने भारत में पहले दिन 32.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, पहले वीकेंड फिल्म ने 108.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। साल 2018 में रिलीज हुई एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने पहले दिन 31.30 करोड़ का कलेक्शन और पहले वीकेंड 94.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में एडवांस बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है डॉक्टर स्ट्रेंज 2 इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई एवेंजर्स एंडगेम ने पहले दिन 53.10 करोड़ रुपए और पहले वीकेंड 157.20 करोड़ का कलेक्शन किया।  

Doctor Strange in the Multiverse of Madness (2022) - IMDb

2016 में आया था पहला पार्ट
डॉक्टर स्ट्रेंज 2 में लीड रोल में बेनेडिक्ट कंबरबैच हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एलिजाबेथ ऑल्सन वांडा मैक्सीमॉफ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को स्कॉट डेरिक्सन ने डायरेक्ट किया है। 

आपको बता दें कि साल 2016 में डॉक्टर स्ट्रेंज का पहला हिस्सा रिलीज हुआ था। इसके बाद डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार फिल्म थॉर रैग्नोरॉक, एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम में नजर आया था।

End of Article