Fat to Hot Celeb: ये सेलिब्रिटी बने फैट टू हॉट, अपनी बॉडी से किया सबको इंप्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 06:06 AM IST

Fat to Hot Celeb: बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी तो ऐसे भी हैं जो पहले ओवर वेट रहे हैं लेकिन फिल्मों में एंट्री के बाद उन्होंने अपनी फिटनेस को ऐसे बदला जो दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया।

Fat to Hot Celeb: ये सेलिब्रिटी बने फैट टू हॉट, अपनी बॉडी से किया सबको इंप्रेस

Fat to Hot Celeb: बॉलीवुड अपने आप में ग्लैमर का दूसरा पर्यायवाची है जिसे बरकरार रखने के लिए इसमें करियर बना रहे या बना चुके एक्टर्स को अपनी फिटनेस का भी अच्छा खासा ध्यान रखना पड़ता है। सलमान खान, रितिक रोशन या टाइगर श्रॉफ जैसे कई एक्टर्स ऐसे  भी हैं जो बॉडी की वजह से भी फैन्स में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। इनमें ही कई एक्टर्स या सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं जो फिल्मों में आने से पहले काफी अनफिट या कहिए तो मोटापे का शिकार थे लेकिन अब उनकी लीन बॉडी दूसरों के लिए प्रेरणा बन गई है। फिल्मों में आकर इन सेलिब्रिटियों ने अपनी फिटनेस में ऐसा बदलाव किया जो किसी भी फैटी इंसान के लिए किसी सपने से कम नहीं है। 

अर्जुन कपूर 

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बॉनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने इश्कजादे फिल्म से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर काफी फिट नजर आए थे लेकिन असल में ऐसा दिखने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की थी। दरअसल फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर की बॉडी काफी अनफिट थी और वे मोटे नजर आते थे। लेकिन डेब्यू फिल्म से पहले ही उन्होंने जमकर पसीना बहाकर अपने आप को एकदम बदल कर रख दिया। उसके बाद से अर्जुन कपूर लगातार अपनी फिटनेस को शानदार बनाते जा रहे हैं और आज के समय में बॉलीवुड के हॉट एक्टर्स में गिने जाते हैं।

जैकी भगनानी 

बॉलीवुड में हिट फिल्म फालतू से एंट्री करने वाले जैकी भगनानी का नाता भी अर्जुन कपूर की तरह इंडस्ट्री से जुड़ा है। जैकी के पिता वासू भगनानी फिल्म जगत के जाने मानें प्रोड्यूसर हैं और कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। जैकी भगनानी को भी फिल्मों में एंट्री लेने से पहले अपनी बॉडी पर अच्छी खासी मेहनत करनी पड़ी थी।  आज जैकी भगनानी लीन बॉडी में अच्छे-अच्छे बॉडी बिल्डर स्टार्स को टक्कर देते हैं और एक हेल्थी और फिट लाइफ मेटेंन करते हैं। 

अदनान सामी

नाम बेशक पुराना है लेकिन फैट टू फिट जर्नी में इनका नाम आज भी जरूर लिया जाता है। एक समय था जब पाकिस्तान के रहने वाले अदनान सामी का वजन इतना ज्यादा था कि उन्हें चलने फिरने और बैठने में भी परेशानी होती थी। सफल सिंगर होने के बावजूद भी वे अपने शरीर से परेशान थे। लेकिन अदनान सामी ने अपनी लगन और मेहनत से खुद को फैट टू फिट करके यह साबित कर दिया कि इंसान अगर चाहे तो कुछ भी करने में सक्षम है।

End of Article