Ayushmann Khurrana Net worth : बॉलीवुड एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन हैं। एक्टर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी के शो रोडीज 2 से किया था। एक्टर ने इस शो को जीतने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा था कि कि मैं ट्रेन में गाना गाया करता था। लोग मुझे खुशी से पैसे दिया करते थे। आज आयुष्मान अपने एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं नेटवर्थ के बारे में।
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आयुष्मान खुराना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष्मान खुराना के पास 67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। एक्टर फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और शो होस्ट करने के लिए मोटी रकम लेते हैं। एक्टर एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इतना ही विज्ञापनों के लिए एक्टर करीब एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक्टर के पास मुंबई के अंधेरी इलाके में आलीशान घर है, हालांकि उनका ये घर किराए पर है। एक्टर के पास दिल्ली और चंडीगढ़ में कई प्रॉपर्टी हैं। उनके पास Audi6, BMW5 series, Mercedez Bez S Class जैसी लग्जिरियस गाड़ियां हैं।
आयुष्मान ने विक्की डोनर से की थी करियर की शुरुआत
आयुष्मान ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में विक्की डोनर से की थी। इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स मिले थे। इसके बाद एक्टर की नौटंकीसाला, बेवकूफियां और हवाईजादा रिलीज हुई। ये तीनों फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप हुई। एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ दम लगाकर हईशा में नजर आए। आयुष्मान को अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

