पेरिस में वेकेशन मनाते नजर आए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, लेडी लव के साथ एक्टर ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 11:27 PM IST

Arjun Kapoor Shares Romantic Photos With His Lady Love Malaika Arora: अर्जुन कपूर और उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा इन दिनों पेरिस में अपना वेकेशन मना रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। 

पेरिस में वेकेशन मनाते नजर आए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, लेडी लव के साथ एक्टर ने साझा की रोमांटिक तस्वीरें 
Photo Credit: Instagram

Arjun Kapoor And Malaika Arora Romantic Photos From Their Paris Vacation: कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने वेकेशन के लिए पेरिस गए थे। बॉलीवुड का यह रोमांटिक जोड़ा इन दिनों पेरिस में खूब इंजॉय कर रहा है। वेकेशन मनाने के साथ इस खूबसूरत शहर में अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगे। कल यानी 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। अपने जन्मदिन से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। जबसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस के लिए रवाना हुए हैं तब से लोग इन दोनों की तस्वीरें देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। 

अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और मलाइका अरोड़ा की रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कैमरा के सामने तरह-तरह के पोज दे रहे हैं और बैकग्राउंड में आइफिल टावर नजर आ रहा है। यह तस्वीरें साझा करने के साथ अर्जुन कपूर ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। जैसे ही अर्जुन कपूर ने यह तस्वीरें साझा की वैसे ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। रकुल प्रीत और तारा सुतारिया ने भी अर्जुन कपूर की इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। 

सिर्फ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस ने भी उनकी इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'इंजॉय करो यार... प्यार करने वालों को कोई रोक नहीं सकता।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'बहुत प्यारा कपल है'। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने एडवांस में ही अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को शादी करने की सलाह भी दे दी। 

End of Article