जब नीता अंबानी ने किया खुलासा- ईशा अंबानी को प्रपोज करने के बाद आनंद पीरामल ने मुझे किया था फोन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2020, 09:49 AM IST

Anand Piramal and Isha Ambani Wedding Anniversary: आनंद पीरामल और ईशा अंबानी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। ईशा अंबानी ने अपनी मम्मी से पूछकर आनंद को हां कहा था।

जब नीता अंबानी ने किया खुलासा- ईशा अंबानी को प्रपोज करने के बाद आनंद पीरामल ने मुझे किया था फोन

मुंबई. रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की आज दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। 12 दिसंबर 2018 को ईशा अंबानी ने पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी की है।

ईशा अंबानी की मम्मी नीता अंबानी ने फेमिना मैग्जीन में इंटरव्यू में बताया था, 'जब आनंद ईशा अंबानी को शादी के लिए प्रपोज किया थो उन्होंने जवाब दिया कि वह अपनी मम्मी से पूछे बिना कोई फैसला नहीं लेती।' 

आनंद ने इसके बाद नीता अंबानी को फोन किया था। आनंद ने उनसे मीलने की रिक्वेस्ट किया है। आनंद ईशा अंबानी को उनकी मम्मी नीता अंबानी का नाम लेकर चिढ़ाते हैं। 

Isha Ambani gets engaged to Anand Piramal pics.

मंदिर में किया प्रपोज
आनंद पीरामल और ईशा अंबानी के परिवार के काफी लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। आनंद ने ईशा अंबानी को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया। उन्होंने ईशा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। 

ईशा ने खिलखिलाते हुए आनंद के प्रपोज का हां में जवाब दिया।आनंद पीरामल ने इसके बाद ईशा अंबानी को किस भी किया। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटोज भी वायरल हुई थी। 

Isha Ambani gets engaged to Anand Piramal pictures.

पीरामल रियल्टी की डाली नींव
आनंद ने साल 2012 में पीरामल ने ही पीरामल ग्रुप की कंपनी पीरामल रियल्टी की नींव डाली। वो इसके फाउंडर हैं। उन्होंने मुंबई में 1.5 करोड़ वर्गफुट जमीन खरीदी। इससे पहले आनंद ने पीरामल ई स्वास्थ्य स्टार्टअप की शुरूआत भी की थी। 

2012 में उनको फोर्ब्स फिलांथ्रॉपी अवॉर्ड भी मिला। उनके पास पीरामल एंटरप्राइजेस के 2,76,945 शेयर हैं। कंपनी के मुताबिक आनंद पीरामल कोई सैलरी नहीं लेते हैं। आनंद पीरामल हावर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ें हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनिसिल्विया से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन भी किया है।

End of Article