छिपकली से डरते हैं टाइगर श्रॉफ, कैटरीना कैफ को लगता है टमाटर से डर, जानिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी के फोबिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 02:47 PM IST

Bollywood celebs phobias: कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें सांप से बेहद डर लगता है। इससे पहले भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने फोबिया के बारे में बता चुके हैं। जानिए टाइगर श्रॉफ से लेकर कैटरीना कैफ को किन चीजों से लगता है डर।

छिपकली से डरते हैं टाइगर श्रॉफ, कैटरीना कैफ को लगता है टमाटर से डर, जानिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी के फोबिया

Bollywood celebs phobia: कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें सांप से बेहद डर लगता है। उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ी एक घटना का खुलासा भी किया। अमिताभ बच्चन के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स का कोई न कोई फोबिया है। कोई छिपकली, और मकड़ी से डरता है। कुछ को कॉकरोच से बेहद डर लगता है। वहीं, किसी के पंखे से भी डर लगता है। इनमें कैटरीना कैफ, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।     

टाइगर 3 की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को टमाटर से डर लगता है। उन्होंने एक टोमेटो कैचअप के ब्रांड को एंडोर्स करने से मना कर दिया था। हालांकि, फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में उन्होंने टोमेटीना फेस्टिवल का सीन शूट किया था। हालांकि इस सीन की शूटिंग में टमाटर केसाथ वह बेहद सहज थीं। वहीं, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सीलिंग फैन से बेहद डर लगता है। इस कारण उनके घर में कोई भी पंखा नहीं है। अर्जुन कपूर उस कमरे में रुकने से भी सख्त मना कर देते हैं जहां पर पंखा लगा हुआ होता है। 

Katrina Kaif

छिपकली से डरते हैं टाइगर 
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं। हालांकि, टाइगर श्रॉफ सांप, बिच्छु और छिपकली से डरते हैं। इन जानवरों को देखकर टाइगर की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। इस कारण फिल्म बागी 2 की शूटिंग के दौरान उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, टाइगर को अकेले सोने में भी काफी डर लगता है। टाइगर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कहा था, 'जब भी मैं हॉरर फिल्में देखता हूं तो अकेला नहीं सो पाता हूं। मैं घर पर अपनी मम्मी के साथ सोता हूं। वहीं, यदि शूटिंग के लिए बाहर होता हूं तो क्रू का कोई मेंबर मेरे साथ सोता है।'

Tiger Shroff

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
ब्रह्मास्त्र फिल्म के एक्टर रणबीर कपूर को मकड़ी और कॉकरोच से बेहद डर लगता है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सांप से बेहद डर लगता है और ओफिडियोफोबिया है।

Deepika Padukone

सोनम कपूर आहूजा को एलिवेटर से फोबिया है। सोनम कपूर ने एक बातचीत में बताया था कि उन्होंने काफी बार कोशिश की है कि ये डर दूर हो जाए। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर एक बार 55वें माले में उनके साथ ठहरी थी। सोनम का डर दूर करने के लिए वह उन्हें लिफ्ट से ले जाती थीं। 

End of Article