'मेरे बेटे के हैं एक पिता, नहीं हूं मैं सिंगल मदर' मां बनने के बाद पहली बार नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2021, 10:23 AM IST

Nusrat Jahan on baby boy: टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने बेटे के पिता पर चुप्पी तोड़ी है। नुसरत जहां ने बताया कि वह एक सिंगल मदर नहीं है उनके बेटे के एक पिता हैं। जानिए क्या बोलीं नुसरत जहां।

 'मेरे बेटे के हैं एक पिता, नहीं हूं मैं सिंगल मदर' मां बनने के बाद पहली बार नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई. बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने बेटे के पिता पर हुए विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। नुसरत जहां ने कहा है कि उनके बेटे का एक पिता है। यही नहीं, नुसरत ने साफ कहा कि वह एक सिंगल मदर भी नहीं हैं।  नुसरत जहां ने कहा कि मेरे बच्चे यीशान के एक सामान्य माता-पिता हैं।

नुसरत जहां ने एक चैट शो में कहा कि, 'मैंने इस मामले में इस कारण बात नहीं की क्योंकि, कई लोगों ने इस पर बहुत सारी बातें की थी। मैं आज पहली बार इस मुद्दे पर बात कर रही हूं। मैं बेहद बोल्ड हूं। मुझे मां बनने के फैसले पर गर्व है। मैं एक सिंगल मदर नहीं हूं। मेरे बेटे का एक नॉर्मल पिता और एक नॉर्मल मां है। आपको बता दें कि नुसरत जहां के बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में पिता का नाम यशदास गुप्ता लिखा हुआ है। पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां यशदास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में हैं।   

Nusrat Jahan looks ravishing in pregnancy glow | Times of India

मां बनना एक बोल्ड फैसला 
नुसरत जहां ने आगे कहा, 'मां बनना साल 2021 की जर्नी का सबसे बोल्ड फैसला था। मैंने किसी भी तरह की कोई गलती नहीं की है। ये मेरी जिंदगी है और मैंने ये निर्णय लेकर कोई भी गलती नहीं की है। ये मेरी जिंदगी है। इस कारण से ये फैसला भी मेरा ही था। लोगों को ये बोल्ड लगता है लेकिन, मेरे लिए एक समझदारी भरा फैसला है। मेरा विवेक कायम रहे इस काण मैं इस पर बात नहीं करती हूं।'  

Nusrat Jahan pregnancy rumours! What we know so far | Times of India

शरीर में आए ये बदलाव 
नुसरत जहां ने प्रेग्नेंसी के कारण शरीर में आए बदलाव के बारे में भी बात की है। बकौल एक्ट्रेस और सांसद, 'शरीर में हॉर्मोनल परिवर्तन के कारण मैं बिना किसी कारण के रोती और हंसती थीं।' 

New mom Nusrat Jahan beaming in confidence, check out her latest Instagram  pics | Bengali Movie News - Times of India

बकौल एक्ट्रेस, 'मैंने अपनी नाक में कोई बदलाव नहीं करवाया है। ये हॉर्मोनल चेंज के कारण हुई है। मेरे पैर में भी सूजन आ गई थी। मेरी स्किन दो टोन वाली हो गई थी। बेटे के जन्म के बाद ही हालत ठीक हुई।'

End of Article