Nusrat Jahan: ब्‍लैक आउटफ‍िट में ममता बनर्जी की सांसद नुसरत जहां ने दिखाई अदाएं, हॉट अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2020, 07:43 AM IST

Nusrat Jahan Hot photos: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां की ताजा तस्‍वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इन तस्‍वीरों में नुसरत ब्‍लैक आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं।

Nusrat Jahan: ब्‍लैक आउटफ‍िट में ममता बनर्जी की सांसद नुसरत जहां ने दिखाई अदाएं, हॉट अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

Nusrat Jahan Hot photos: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां की ताजा तस्‍वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। इन तस्‍वीरों में नुसरत ब्‍लैक आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं। नुसरत जहां का यह अंदाज वाकई कातिलाना है और फैंस इस अंदाज पर मर मिट रहे हैं। चंद घंटे में नुसरत जहां की इन तस्‍वीरों को लाखों यूजर्स ने लाइक किया है जबकि अनेकों यूजर्स ने नुसरत की तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं।

दरअसल, नुसरत जहां ने जो तस्‍वीरें अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं वो एक गाने की शूटिंग के दौरान ली गई हैं। इन तस्‍वीरों में उनके साथ एक एक्‍टर भी नजर आ रहा है। एक्‍टर के साथ नुसरत जहां बाइक पर सवार नजर आ रही हैं। उनका यह लुक एक बाइकर जैसा ही दिख रहा है। एक यूजर ने इस एक्‍टर के साथ नुसरत जहां की जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा है- दोनों अच्‍छे लग रहे हो। 

इन खूबसूरत तस्‍वीरों पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है- 'आईलवयू नुसरत मैम'। वहीं एक अन्‍य यूजर ने बंगाली में लिखा है कि कोई कैसे इतना हॉट हो सकता है। अन्‍य यूजर्स ने सेक्‍सी, हॉट जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया है। 









नुसरत जहां ने बीते साल 19 जून, 2019 को कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली अदाकारा नुसरत जहां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कह सकते हैं कि जब से वह सांसद बनी हैं तभी से वह सुर्खियों में हैं। सांसद बनने के बाद शपथ लेने संसद पहुंचीं नुसरत साड़ी और मंगलसूत्र पहने नजर आईं तो मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उनकी आलोचना की थी। 

अपनी हनीमून की फोटोज, देवी दुर्गा का रूप धरने और कई बार हिंदू रीति रिवाज फॉलो करने को लेकर नुसरत जहां गुस्‍से का शिकार हो चुकी हैं। हालांकि नुसरत जहां को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वह बेपरवाह होकर तस्‍वीरें पोस्‍ट करती हैं। उन्‍होंने 2011 में बंगाली फ‍िल्‍म Shotru से डेब्‍यू किया था और उनके बाद वह स्‍क्रीन पर जम गईं। अब तक वह दो दर्जन फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं और कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 

End of Article