Oscar Awards 2021: ऑस्कर में एक्टर की स्पीच सुनकर शर्मिंदा हो गईं मां, कहा- 'मेरे माता-पिता ने आज सेक्स किया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2021, 12:30 PM IST

फिल्म जुडस एंड द ब्लैक मसीहा के एक्टर डैनियल कलूया को  बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला। डैनियल की स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए क्या कहा डैनियल ने....

Oscar Awards 2021: ऑस्कर में एक्टर की स्पीच सुनकर शर्मिंदा हो गईं मां, कहा- 'मेरे माता-पिता ने आज सेक्स किया'

मुंबई. 93वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म जुडस एंड द ब्लैक मसीहा के एक्टर डैनियल कलूया को  बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी स्पीच में उन्होंने अपने माता-पिता के बारे में कुछ ऐसा कहा कि उनके माता-पिता को शर्म आ गई। 

अपनी स्पीच के दौरान एक्टर ने कहा, 'हम लोग सास ले रहे हैं, चल रहे हैं। ये बेहतरीन है। जैसे मेरी मां, मेरे पिता उन्होंने सेक्स किया। ये बेहतरीन है। मैं यहां पर हूं।' 

डैनियल ने  लिखा, 'मैं जिंदा रहकर बेहद खुश हूं और मैं आज रात इसका जश्न मनाने जा रहा हूं।' सेक्स का कमेंट सुनकर एक्टर  की मम्मी बेहद शॉक में आ गई।  वहीं, उनकी बहन शर्मिंदा हो गईं।' 

इस साल जीते कई अवॉर्ड 
डैनियल ने इस साल फिल्म जुडस एंड द ब्लैक मसीहा के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें गोल्डन ग्लोब में भी इसी कैटेगरी में अवॉर्ड मिल चुका है। 

डैनियल को इसके अलावा स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्, क्रिटिक चॉइस का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा उन्हें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। ऐसे में डैनियल इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने इस सीजन सभी अवॉर्ड्स में क्लीन स्वीप किया है।

Oscars Latest: Daniel Kaluuya wins for best supporting actor

नोमैडलैंड को बेस्ट फिल्म
93वें अकादमी अवॉर्ड में नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस फ्रांसेस मैकडॉर्मेंड को बेस्ट लीड रोल के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।

नोमैडलैंड की डायरेक्टर क्लोइ चाओ ही को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। ये अवॉर्ड जीतने वाली वह दूसरी महिला डायरेक्टर और पहली एशियन डायरेक्टर हैं। क्लोइ डायरेक्टर के अलावा इस फिल्म की लेखक, एडिटर और प्रोड्यूसर भी हैं।
 

End of Article