Jaya Prada Unseen Photos: 80 के दशक की अभिनेत्री जया प्रदा की 7 दुर्लभ तस्वीरें, जो कम ही लोगों ने देखी होंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2021, 10:20 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा 80 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं लेकिन एक्ट्रेस की बेहद युवा अवस्था की कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जोकि शायद बहुत कम लोगों ने देखी होंगी।

Jaya Prada Unseen Photos: 80 के दशक की अभिनेत्री जया प्रदा की 7 दुर्लभ तस्वीरें, जो कम ही लोगों ने देखी होंगी

मुंबई: अगर 80 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों पर नजर डालें तो एक नाम उभरकर सामने आता है और वह है अभिनेत्री जयाप्रदा का। 3 अप्रैल को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी पुरानी सुंदर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, इंटरनेट पर कई फैन पेजों पर समय-समय पर अभिनेत्री की दुर्लभ और अनदेखी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

जया प्रदा ने दक्षिण और हिंदी फिल्म उद्योग दोनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फैंस को अपनी सुंदरता से मोहित कर लिया। वास्तव में, जया हाल ही में द कपिल शर्मा शो पर पहुंची थीं और इस मौके पर एक्ट्रेस उनके फैंस के बीच एक बार चर्चा में आ गईं!

आइए जयाप्रदा के जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं अभिनेत्री की 7 दुर्लभ तस्वीरों और पुराने लुक पर जो अब कम ही लोगों की याद होगा।

जया प्रदा की अनदेखी तस्वीरें:

हमेशा कला और डांस के प्रति झुकाव रखने वाली, जया प्रदा ने दक्षिण में तेलुगु फिल्म भूमि कोसम से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की था। एक साल बाद, उन्होंने एक अन्य फिल्म में अभिनय किया, जिसका नाम नाकू स्वंतत्रम वचिन्दी था।

कुछ समय के लिए दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में काम करने के बाद, जया प्रदा ने सरगम ​​में ऋषि कपूर के साथ हिंदी फिल्मों में कदम रखा और हमें मशहूर गाने ढपली वाले ढफली बजा में उनकी झलक देखने को मिली, जोकि आज भी लोकप्रिय है! फिल्मों में काम करने के बाद जया प्रदा का नाम राजनीति से भी जुड़ा और इस पारी के दौरान भी वह लगातार कई बार चर्चा में बनी रही हैं।

End of Article