बॉलीवुड

Awarapan 2 के लिए मेकर्स ने चली बड़ी चाल, अब पक्का धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड!!

Awarapan Re-Release: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से पहले मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। फिल्म का क्रेज बढ़ाने के लिए 'आवारापन' को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

Image

'आवारापन' फिर से होगी रिलीज (pic credit-instagram)

Awarapan Re-Release: बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर सकती है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म को हिट करवाने के लिए नई चाल चल दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सनी देओल से भिड़ेंगे Emraan Hashmi, आवारापन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट)

'आवारापन' फिर से होगी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'आवारापन' 31 जुलाई को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स का मानना है कि फिल्म आज भी अपनी दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट, इमोशनल सीन्स और यादगार गानों की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसी वजह से 'आवारापन 2' की रिलीज से पहले पहली फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया गया है। 31 जुलाई को 'आवारापन' का मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' से होगा, जो भारत में 30 जुलाई को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि स्पाइडर-मैन की ओपनिंग बड़ी होगी, लेकिन इसके बावजूद 'आवारापन' की री-रिलीज को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि 'आवारापन' भले ही अपनी पहली रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन बाद में टीवी, होम वीडियो और ओटीटी पर इस फिल्म को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई।

फिल्म 'आवारापन' 2 में नजर आएंगे ये स्टार्स

बता दें कि 'तुम्बाड', 'सनम तेरी कसम' और 'लैला मजनू' जैसी फिल्मों ने भी री-रिलीज के बाद शानदार कमाई की थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 'आवारापन' भी 31 जुलाई को सिनेमाघरों में वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article