War 2 Box office Day 13: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की स्पाई थ्रिलर मूवी 'वॉर 2' (War 2) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत ली थी। ओपनिंग वीकेंड के बाद 'वॉर 2' की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती ही नजर आ रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई 'वॉर 2' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सोमवार की तुलना में मंगलवार के दिन फिल्म ने थोड़ी बेहतर कमाई की है। आइए देखें 'वॉर 2' अब तक कितने कार्ड रुपये बटोर चुकी है।
'वॉर 2' के मंगलवार के कलेक्शन में आया उछाल
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तेरहवें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई कुल 2.25 करोड़ रुपये रही थी। 13 दिनों में में फिल्म 'वॉर 2' भारत में 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मूवी अब बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'वॉर 2' को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह मूवी 343 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'वॉर 2' को बनाने में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस मूवी में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का बोल्ड और एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
