बॉक्स ऑफिस

The Paradise Advance Booking: बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे Nani, कमा डाले 40 करोड़ रुपये

साउथ कलाकार नानी की अपकमिंग मूवी द पैराडाइज को लेकर दर्शकों में कमाल का पागलपन नजर आ रहा है। फिल्म द पैराडाइज ने एडवांस बुकिंग से 40 करोड़ कमा लिए हैं।

Image

The Paradise Advance Booking: बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे Nani, कमा डाले 40 करोड़ रुपये

साउथ कलाकार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की अपकमिंग मूवी द पैराडाइज रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते दिनों इसका एक इवेंट साउथ में हुआ था, जिसकी धमक नॉर्थ में भी सुनाई दी। अगर ये कहा जाए कि पुष्पा 2 के बाद अगर किसी मूवी को लेकर वाकई दर्शक एक्साइटेड नजर आ रहे हैं तो वो नानी की द पैराडाइज ही है तो शायद गलत नहीं होगा। फिल्म के मेकर्स ने बीते दिनों इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की थी, जिसके आंकड़े सामने आ चुके हैं। इन्हें देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है और नानी की बिगेस्ट ओपनर साबित होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: The Ba***ds of Bollywood 2 का इंतजार खत्म, शूटिंग डेट हुई फाइनल

Movie The Paradise ने एडवांस बुकिंग से कमाए 40 करोड़ रुपये

अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो नानी और राघव जुयाली की अपकमिंग मूवी द पैराडाइज एडवांस बुकिंग के जरिए 40 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यूं तो द पैराडाइज को लेकर पूरे देश में दीवानगी है लेकिन हैदराबाद में इसको लेकर दर्शक सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म ने सिर्फ हैदराबाद में ही 7 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। इससे ही पता चलता है कि हैदराबाद में नानी को लेकर दर्शक कितने दीवाने हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू, Prabhas कसेंगे कमर

द पैराडाइज में दर्शक नानी को देखने के लिए तो एक्साइटेड हैं ही लेकिन इसमें राघव जुयाल भी सरप्राइज पैकेज नजर आ रहे हैं। राघव ने पिछले कुछ समय में कई ऐसे प्रोजेक्ट किए हैं, जिन्होंने दर्शकों को चौंकाया है। इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो द पैराडाइज में भी वो अपने रोल से हर किसी का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं। फिल्म द पैराडाइज से राघव जुयाल का जो लुक सामने आया था, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि बॉलीवुड के बाद वो साउथ में भी तहलका मचाने वाले हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article