भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास के पास इस वक्त ऐसी कई सारी मूवीज हैं, जिनका इंतजार दर्शक कर रहे हैं लेकिन इस लिस्ट में एक मूवी ऐसी है, जिसको देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी सिनेमाप्रेमी भी उत्साहित हैं। हम बात कर रहे हैं प्रभास की अपकमिंग मूवी कल्कि 2898एडी सीक्वल की जिसे डायरेक्टर नाग अश्विन बना रहे हैं। अगर आपको भी इस फिल्म का इंतजार है तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जिसके अनुसार प्रभास अपनी इस मूवी की शूटिंग अगले महीने से शुरू करने जा रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: The Royals 2 में होगा नया लव ट्राएंगल, ईशान खट्टर संग धमाल मचाएंगे ये सितारे
क्या है Kalki 2898AD Sequel पर लेटेस्ट अपडेट
अगर इंडिया टुडे की ताजा रिपोर्ट की मानें तो नाग अश्विन ने कल्कि 2898एडी की तैयारियां पूरी कर ली हैं और वो इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो अगले महीने से शूटिंग प्रोसेस में लग जाएंगे। डायरेक्टर ने इंडिया टुडे को बताया है, "हम लोग अगले महीने से मूवी का शूट शुरू कर देंगे। हमें उम्मीद है कि कल्कि 2898एडी सीक्वल अगले साल के मध्य तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद इसकी एडिटिंग का काम शुरू होगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'वो बहुत लोयल थे...' Govinda संग शादी करने का Sunita Ahuja को है पछतावा?
Prabhas की Kalki 2898AD Sequel में नहीं दिखेंगी Deepika Padukone
अदाकारा दीपिका पादुकोण ने कल्कि सीरीज के पहले भाग में कमाल का काम किया था। जब वो कल्कि 2989एडी शूट कर रही थीं तब वो प्रेग्नेंट थीं। दर्शकों को दीपिका का काम काफी पसंद आया था लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा दीपिका पादुकोण सीरीज के दूसरे भाग में नजर नहीं आएंगी। कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से वो ये फिल्म छोड़ चुकी हैं और मेकर्स उनकी जगह साई पल्लवी को मूवी में लेंगे।
