बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 1: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी ने रचा इतिहास, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Ayushmann Khurrana's Thamma Box office Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। यह हॉरर कॉमेडी पहले दिन धांसू कमाई करने के साथ आयुष्मान खुराना की बेस्ट ओपनर भी साबित हुई है। देखें फिल्म का पहले दिन कलेक्शन कितना हुआ है।

Image

Pic Credit: IMDb

Thamma Box office Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) कल यानी 21 अक्टूबर को पूरी दुनिया में रिलीज कर दी गई है। इस मूवी के ट्रेलर और गानों को जो रिस्पांस ऑडियंस को ओर से मिल रहा था। इसका सीधा असर फिल्म के कलेक्शन भी दिखाई दे रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना की इस हॉरर कॉमेडी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

पहले दिन 'थामा' ने की ताबड़तोड़ कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनकर तैयार हुई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' (Thamma) ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ यह मूवी आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आने वाले दिनों कई छुट्टियां होने का फायदा इस मूवी को होने वाला है। यह दिनेश विजान के बैनर तले बनी अब तक सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी फिल्म है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना की मूवी 'थामा' को बनाने में मेकर्स ने 145 करोड़ रुपये के लगभग खर्चा किया है। आयुष्मान खुराना के साथ इस मूवी में साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह की एक्टिंग भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने अलग-अलग शानदार आइटम नंबर भी दिया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स एक माध्यम से भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article