Thamma box office collection Day 8: दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के तेहत बनाई गई हॉरर कॉमेडी मूवी 'थामा' (Thamma) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रश्मिका मंदाना अहम रोल में हैं। 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर निर्माताओं को खुश कर दिया था। 8 दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की यह मूवी बुधवार के दिन भी अच्छा कारोबार करने में सफल रही है।
बुधवार के दिन शानदार रही 'थामा' की कमाई
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने 9वें दिन 3.25 करोड़ रुपये का बिजनेस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। ऐसे में अब 9 दिनों में यह फिल्म 104.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस वीकेंड भी कोई बड़ी रिलीज नहीं है, जिसका फायदा यह मूवी उठा सकती है। 'थामा' को अपने बजट से ज्यादा कमाई करने के लिए अभी कम से कम 50 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
'एक दीवाने की दीवानियत' से हुई थी 'थामा' की टक्कर
आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'थामा' के साथ हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक-ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' भी रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। 'थामा' मूवी के आगे हर्षवर्धन की फिल्म टिकी हुई है। 'थामा' में परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
