Tere Ishk Mein Box office Day 1: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) आज यानी 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी के ट्रेलर को लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था। फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात की जाए तो यह काफी शानदार रही। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म 'तेरे इश्क में' लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। अब जो धनुष और कृति सेनॉन की रोमांटिक ड्रामा को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रहने वाली है।
पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेगी 'तेरे इश्क में'
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष और कृति सेनॉन स्टारर 'तेरे इश्क में' ने टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग में लगभग 2 लाख 40 हजार से ज्यादा टिकट बेचे। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 5.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूवी पहले दिन 9 से 11 करोड़ रुपये के बीच शानदार ओपनिंग लेने को तैयार है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस के रिव्यू आने के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद है। अगर यह मूवी डबल डिजिट में कलेक्शन करती है तो शनिवार और रविवार के दिन यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।
'रांझणा' जैसी सुपरहिट मूवी देने के बाद धनुष ने फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए आनंद एल राय के साथ दूसरी बात हाथ मिलाया। इस मूवी में धनुष के साथ कृति सेनॉन की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ने के लिए तैयार है। धनुष और कृति सेनॉन स्टारर के साथ विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की 'गुस्ताख इश्क' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों का तगड़ा क्लैश इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाल सकता है।
